यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Athiya Shetty-KL Rahul Anniversary: सुनील शेट्टी ने बेटी-दामाद को दिया आशीर्वाद, देखें स्पेशल एनिवर्सरी पोस्ट
अथिया शेट्टी और केएल राहुल (Athiya Shetty-Kl Rahul) को आज पूरे दिन फैंस समेत सितारों ने एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी। एक्ट्रेस ने खुद भी अपने पति के लिए ...और पढ़ें

HighLights
- अथिया शेट्टी ने पति के लिए शेयर की स्पेशल पोस्ट
- सुनील शेट्टी ने बेटी को ऐसे दी सालगिरह की बधाई
- इस साल मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस अथिया शेट्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के लिए 23 जनवरी का दिन काफी बड़ा है। आज ही के दिन ठीक दो साल पहले उन्होंने क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ जीवन की नई शुरुआत की थी। वेडिंग एनिवर्सरी (Athiya Shetty Wedding Anniversary) के मौके पर कपल को फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे लगातार विश कर रहे हैं। अथिया और के एल राहुल की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं और कपल अपनी दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं।
अथिया ने पति के लिए शेयर की पोस्ट
अथिया ने अपने पति के लिए एक स्पेशल पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। खास बात है कि यह उनकी शादी से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें हैं, जिन्हें देखकर प्रशंसक की खुशी का भी ठीकाना नहीं रहा है। इसमें एक्ट्रेस केएल राहुल को गले से लगाए नजर आ रही हैं और उनके चेहरे की खुशी को शब्दों में बताया नहीं जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, मेरे हमेशा के लिए 2 साल की शुभकामनाएं। यह दोनों की शादी की तस्वीर लग रही है। बता दें कि दोनों ने साल 2023 में एक पारिवारिक समारोह के तहत शादी की थी।
एक अन्य तस्वीर एक्ट्रेस ने शेयर की। इसमें भी उन्होंने खास नोट लिखा और दोनों की लुक भी कमाल की लग रही है। खास बात है कि इसमें अथिया बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद ही फैंस को पता चला कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Athiya Shetty ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर किया वीडियो, हाथ पकड़कर सहारा देते नजर आए KL Rahul
सुनील शेट्टी ने बेटी और दामाद को दिया आशीर्वाद
अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने भी अपनी बेटी को खुशी के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अथिया और केएल राहुल की शादी के सालगिरह के मौके पर एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें अथिया-राहुल साथ नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। सुनील शेट्टी ने इसके कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी मेरे बच्चे। हमेशा खुश रहो और आपके ऊपर आशीर्वाद रहेगा।' अथिया ने भी अपने पिता की पोस्ट पर स्टोरी पर शेयर किया है।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
इस साल अथिया-केएल राहुल करेंगे पहले बच्चे का स्वागत
अथिया शेट्टी और केएल राहुल के पास खुशियां मनाने का एक अन्य बड़ा कारण भी है। दोनों इसी साल अपने घर पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशखबरी के बारे में फैंस को जानकारी दी थी। इस पोस्ट में एक बच्चे के पैर दिखाए गए थे और लिखा था कि हमारा छोटा सा आशीर्वाद दुनिया में जल्द आने वाला है।