Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: अथिया-केएल राहुल की शादी संपन्न, सुनील शेट्टी ने मीडिया को बांटी मिठाई

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 23 Jan 2023 07:01 PM (IST)

    Athiya Shetty-KL Rahul Wedding लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पिता ...और पढ़ें

    Athiya Shetty KL Rahul Are Married Now Suniel Shetty Shares Details Of Wedding with media. Photo Credit/Instagram
    Athiya Shetty KL Rahul Are Married Now Suniel Shetty Shares Details Of Wedding with media. Photo Credit/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी की शादी का फंक्शन बहुत ही धूमधाम से चल रहा है। दोनों की शादी मुंबई से दूर सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर में हुई है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों का परिवार ही इस शादी को प्राइवेट रखना चाहता था, इसलिए इनकी शादी में दोनों के परिवार के अलावा इनके करीबी दोस्त ही मौजूद थे। अथिया और केएल राहुल ने लगभग चार बजे सात-फेरे लिए, जिसके बाद एक्ट्रेस के पिता सुनील शेट्टी और उनके भाई अहान शेट्टी मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने शादी की डिटेल्स शेयर की।

    केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी हुई संपन्न

    सुनील शेट्टी अथिया और केएल राहुल की शादी संपन्न होने के बाद मीडिया से मिलने के लिए बाहर आए। सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

    इस वीडियो में सुनील शेट्टी अपने पारंपरिक लिबास धोती और कुर्ते में दिखाई दिए, तो उनके बेटे अहान सफेद रंग की शेरवानी में नजर आए। इस वीडियो में हाथ जोड़कर सुनील शेट्टी सभी का शुक्रियाअदा करते हुए कहते हैं, 'मैं क्या बोलूं, मैं बस बहुत ही खुश हूं, आप सभी का धन्यवाद'।

    View this post on Instagram

    A post shared by @varindertchawla

    शादी के बाद सुनील शेट्टी और अहान ने बांटी मिठाई

    सुनील शेट्टी ने केएल राहुल और बेटी अथिया की शादी के बारे में आगे डिटेल्स देते हुए कहा, 'बहुत ही खूबसूरत तरह से सारे फंक्शन हुए। लोग बहुत ही कम थे और केवल परिवार के करीबी लोग ही मौजूद थे, लेकिन फंक्शन बहुत अच्छा रहा'। आपको बता दें कि दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजो से हुई है। 

    दोनों के फेरे भी हो चुके हैं और दोनों की शादी संपन्न हो चुकी है'। केएल राहुल और अथिया शेट्टी के शादी के बंधन में बंधने के बाद सितारे एक्टर को बधाई दे रहे हैं। सुनील शेट्टी ने बेटी और दामाद केएल राहुल की शादी के सभी फंक्शन पूरे होने के बाद मीडिया को मिठाई  भी बांटी, जिसकी वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर की। 

    खबरें और भी

    अथिया की शादी में पहुंचे ये सितारे

    अथिया की शादी को अटेंड करने के लिए बॉलीवुड जगत के कई सितारे पहुंचे, जिसमें एक्ट्रेस के करीबी दोस्त मौजूद थे। अन्शुला और डायना पेंटी जैसे सितारे उनकी शादी के फंक्शन को अटेंड करने पहुंचे, तो वही अजय देवगन, ईशा देओल और संजय दत्त जैसे बड़े-बड़े सितारों ने इस कपल को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।

    रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल का रिसेप्शन मुंबई में होगा, जिसमें 3 हजार गेस्ट शामिल हो सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Athiya-KL Rahul Wedding: शादी के बाद मुंबई में होगा अथिया-राहुल का ग्रैंड रिसेप्शन, जानें पूरी डिटेल्स

    यह भी पढ़ें: Athiya Shetty-KL Rahul: जानें कैसे हुई थी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी की शुरुआत, 4 साल तक किया डेट