पर्दे पर Mehmood बनेंगे इमरान हाशमी? Awarapan 2 एक्टर की तरफ से आया क्लियर कट जवाब
मशहूर कॉमेडियन एक्टर महमूद का किरदार निभाने की खबरों पर अब इमरान हाशमी का रिएक्शन आया है।
-1786419780824_m.webp)
क्या महमूद बनेंगे इमरान हाशमी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
चर्चा में है इस संगीतकार की बायोपिक
महमूद के रोल के लिए सामने आया इमरान का नाम
आवारापन 2 स्टार ने मामले पर दिया स्पष्टीकरण
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आए दिन किसी न किसी फिल्मी सितारे का नाम नई फिल्म में एंट्री को लेकर चर्चाओं का विषय बना रहता है। फिलहाल आवारापन 2 (Awarapan 2) अभिनेता इमरान हाशमी इस मामले को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि इमरान पर्दे पर हिंदी सिनेमा के मशहूर हास्य कलाकार महमूद का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि संगीतकार आर डी बर्मन की बायोपिक में इमरान हाशमी को महमूद के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। अब इस मामले पर खुद इमरान ने ही चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि क्या वह सच में आर डी बर्मन की बायोपिक का हिस्सा हैं या नहीं।
क्या महमूद बनेंगे इमरान हाशमी?
लंबे समय से संगीतकार आर डी बर्मन की बायोपिक की चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि निर्माता फरहान अख्तर इस मूवी का निर्माण कर रहे हैं और फिल्म में वही पंचम दा का लीड रोल प्ले करेंगे। पिंकविला की रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि इस फिल्म के लिए इमरान हाशमी कॉमेडियन एक्टर महमूद के रोल के लिए चुने गए हैं। लेकिन अब इमरान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इसका खंडन कर दिया है।
यह भी पढ़ें- 19 साल बाद भी नहीं बदलीं Awarapan की 'आलिया', 43 की उम्र में भी खूबसूरती से ढहाती हैं कहर

इमरान हाशमी ने बताया है- मैं यहां आप सब को एक स्पष्टीकरण देना चाहता हूं कि एक बायोपिक फिल्म में महमूद साहब का किरदार मैं नहीं निभा रहा हूं। इस फिल्म के लिए अभी तक मुझे अप्रोच नहीं किया गया है। ऐसे में मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है।

आवारापन 2 एक्टर की तरफ से साफ कर दिया गया है कि वह आर डी बर्मन की बायोपिक का हिस्सा नहीं हैं और न ही वह पर्दे पर्दे महमूद का किरदार निभाएंगे। इससे पहले पंचम दा की बायोपिक को लेकर सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम भी सामने आ चुका है। हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
आवारापन 2 में दिखेंगे इमरान हाशमी
मौजूदा समय में इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 19 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से इमरान पर्दे पर शिवम पंडित की भूमिका में नजर आएंगे। उनकी ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

