मेरे बच्चे देख सकें... फिल्मों के चयन को लेकर Ayushmann Khurrana की दो टूक
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने फिल्मों को चयन को लेकर हाल ही में खुलकर बात की है। ...और पढ़ें

फिल्मों के चयन पर आयुष्मान खुराना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
आयुष्मान खुराना ने फिल्मों को लेकर किया रिएक्ट
इस वजह से करते हैं फैमिली फिल्मों को चुनाव
आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म इस दिन होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में 14 साल की लंबी पारी खेलने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना हर किसी के फेवरेट माने जाते हैं। हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो दो के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आयुष्मान ने फिल्मों के चयन को लेकर बात की है और बताया है कि वह आखिरी क्यों फैमिली ड्रामा मूवीज को वरीयता क्यों देते हैं।
फिल्मों के चयन पर बोले आयुष्मान
कई बार फिल्म के ट्रेलर या टीजर से कहानी का पता नहीं चल पाता है। ऐसे में उसे लेकर सही जानकारी देना कई बार कलाकारों के लिए जरूरी हो जाता है। ऐसा ही कुछ किया अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म पति पत्नी और वो दो को लेकर, जिसके ट्रेलर को देखकर लग रहा था कि उसमें उनका पात्र अपनी पत्नी से बेवफाई कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Yeh Prem Mol Liya: पर्दे पर लौटेगा राजश्री का 'प्रेम,' Ayushmann Khurrana की नई फिल्म की रिलीज डेट का एलान
-1777899429591.jpg)
शनिवार को मुंबई में हुए फिल्म के ट्रेलर लांच पर आयुष्मान ने कहा- मेरा पात्र पूरी तरह से ग्रीन फ्लैग (जिसमें कई खूबियां हों, जो सही काम करता हो) है। इसमें बेवफाई को बिल्कुल प्रमोट नहीं किया गया है। यह एक पारिवारिक फिल्म है। मैं खुद एक पारिवारिक व्यक्ति हूं। मैं फिल्मों में काम करते समय अपनी जिम्मेदारियों को समझता हूं कि मैं वैसी फिल्में ही करूं, जो मेरे बच्चे देख सकें।
-1777899438496.jpg)
इस फिल्म के एडिट पर भी मैं अपने बच्चों को साथ लेकर गया था, उन्हें फिल्म बहत पसंद आई। मेरे लिए वही बेंचमार्क है कि बच्चों को फिल्म अच्छी लग रही है, तो वह पारिवारिक फिल्म है। आगे आयुष्मान शादीशुदा लोगों को सलाह देते हुए कहते हैं कि अपनी बीवी से सब कुछ सच-सच बताएं, उनको अपना दोस्त बनाकर रखें। सब कुछ साझा करें। अपने पार्टनर से साथ ईमानदार रहें।
खबरें और भी
इस मूवी में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना
फिल्म विक्की डोनर से साल 2012 में बतौर अभिनेता अपने शानदार एक्टिंग करियर का आगाज करने वाले आयुष्मान खुराना आज के समय में दमदार अभिनेताओं में शुमार हैं। गौर किया जाए उनकी अपकमिंग फिल्म की तरफ तो वह पति पत्नी और वो फ्रेंचाइज की तीसरी किस्त है, आने वाले समय में आयुष्मान की पति पत्नी और वो दो सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसकी रिलीज डेट 15 मई 2026 है।