Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pati Patni Aur Woh Do Trailer: तीन हसीनाओं के चक्कर में हुई आयुष्मान की फजीहत, मजेदार है फिल्म का ट्रेलर

    Updated: Sat, 02 May 2026 05:45 PM (IST)

    आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का मजेदार ट्रेलर जारी हो गया है। ...और पढ़ें

    'पति-पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज

    'पति-पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1978 में एक फिल्म आई जिसका नाम था पति पत्नी और वो। इस फिल्म को उस दौरान काफी पसंद किया गया और फिर सालों बाद साल 2019 में इस फिल्म का सीक्वल आया, इसके बाद अब इसका थर्ड पार्ट आ रहा है, जिसका नाम है 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do Trailer)। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जो काफी मजेदार है।

    कैसा है ट्रेलर?

    'पतिवर्स' यही टैगलाइन दी गई है, जिसके साथ फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। आयुष्मान खुराना, सारा अली खान (Sara Ali Khan), वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है। 

    यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Teaser: 'पत्नी और वो दो' संग आयुष्मान की आशिकी, 48 साल पुरानी संजीव की फिल्म से है नाता

    Ayushman

    ट्रेलर में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khuraana) प्रजापति पांडे के किरदार में हैं, जिनकी जिंदगी में बस उलझने ही हैं। वन विभाग में प्रजापति पांडे एक अधिकारी हैं और फिर पत्नी के साथ दो प्रेमिकाओं के चक्कर में फंसे हैं।

    एक महिला मित्र की मदद करने की कोशिश से शुरू हुई कहानी देखते ही देखते झूठ, शक, अचानक आमने-सामने आने वाली परिस्थितियों और नामुमकिन हालातों के जाल में बदल जाती है, जिसमें प्रजापति फंस जाते हैं।

    Pati patni

    दमदार हैं फिल्म के किरदार

    फिल्म के ट्रेलर में यूं तो बहुत कुछ है और कई किरदार हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मजेदार कैरेक्टर है तिग्मांशू धूलिया का। तिग्मांशू धूलिया एक डायरेक्टर और एक्टर हैं, लेकिन एक्टिंग में वाकई में बेहद मजेदार लगे हैं। फिल्म में वह जो डायलॉग बोल रहे हैं, काफी कमाल के हैं।

    patii

    वहीं आयुष्मान खुराना की कॉमिक टाइमिंग भी काफी अच्छी है। इसके अलावा फिल्म में विजय राज भी हैं और उनका कैरेक्टर भी काफी दिलचस्प लग रहा है।

    फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। भूषण कुमार, रेनू चोपड़ा, कृष्ण कुमार और जूनो चोपड़ा ने इसे मिलकर प्रोड्यूस किया है।

    pati patni w

    फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म के गाने और टीजर पहले ही आ चुके हैं और अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

    यह भी पढ़ें- तारक मेहता ने Rakesh Bedi के बारे में शेयर की पुरानी यादें, बोले- 'मैं उनके बारे में कुछ कहने लायक नहीं'

    खबरें और भी