Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जेठालाल' ने Rakesh Bedi के बारे में शेयर की पुरानी यादें, बोले- 'मैं उनके बारे में कुछ कहने लायक नहीं'

    Updated: Sat, 02 May 2026 08:17 PM (IST)

    दिलीप जोशी ने 'धुरंधर' में राकेश बेदी की सफलता पर बात की और 'हम सब एक हैं' के दिनों को याद किया। उन्होंने राकेश बेदी को एक विनम्र और बेहद प्रतिभाशाली ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन के चहेते एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल की भूमिका निभाने के लिए जाने जाता है। दिलीप ने 1998 के शो हम सब एक हैं में धुरंधर स्टार राकेश बेदी के साथ काम किया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने उस समय को याद किया।

    आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाइजी में जमील जमाली के रूप में अपने दोस्त राकेश की सफलता के बारे में IANS से बात करते हुए दिलीप ने कहा, “आज पूरी दुनिया उनके काम की तारीफ कर रही है। राकेश जी के बारे में बोलने वालो में मैं बहुत छोटा इंसान हूं।”

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने बदली 'जमील जमाली' की चाल? डेविड धवन ने एक्टर को मिली सक्सेस पर कहा, '50 साल पहले कोई नहीं...'

    फैमिली शो में साथ किया था काम

    उन्होंने कहा- “वह बहुत सीनियर एक्टर हैं और कई सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वह बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। उन्होंने हमेशा अच्छा काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। दिलीप ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए 1998 में प्रसारित सिचुएशनल कॉमेडी शो 'हम सब एक हैं' में राकेश के साथ काम करने को याद किया, जो एक फैमिली शो था।

    WhatsApp Image 2026-05-02 at 5.09.21 PM

    बेहद विनम्र स्वभाव के हैं राकेश बेदी

    उन्होंने आगे कहा, “हम सब एक हैं के समय राकेश जी पहले से ही एक बहुत बड़े स्टार थे, फिर भी वे स्वभाव से बेहद विनम्र थे। जब हमने 1998 में साथ काम किया, तो उन्होंने कभी किसी को यह महसूस नहीं होने दिया कि वे इतने बड़े कलाकार या स्टार हैं। हम सभी उस समय काफी नए थे और हमने एक टीम की तरह साथ काम किया।” धुरंधर की बात करें तो, इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर मुख्य भूमिका में हैं।

    Rakesh (2)

    यह एक सीक्रेट एजेंट की कहानी है जो भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के प्रयास में पाकिस्तान के कराची के आपराधिक गिरोहों और राजनीतिक सत्ता में घुसपैठ करता है। रणवीर सिंह ने इसमें अंडरकवर एजेंट हमजा अली मजारी का रोल निभाया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar बनकर बदला राकेश बेदी का मिजाज, डायरेक्टर ने 'जमील जमाली' पर किया कमेंट, एक्टर ने दिया जवाब