Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्पाई कॉमेडी लेकर आ रहे Ayushmann Khurrana और सारा अली खान, कब रिलीज होगी 'उड़ता तीर'?

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 07:14 PM (IST)

    धर्मा प्रोडक्शंस और सिखिया एंटरटेनमेंट ने अपनी नई स्पाई कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' की घोषणा की है। इसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धर्मा प्रोडक्शंस और सिखिया एंटरटेनमेंट ने अपनी अगला प्रोजेक्ट 'उड़ता तीर' (Udta Teer) की घोषणा की है। यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है जिसमें आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी घोषणा की। किल, ग्यारह ग्यारह और द लंचबॉक्स के बाद इन दोनों प्रोडक्शन हाउसों के बीच यह चौथा कोलैबोरेशन है।

    यह भी पढ़ें- सूरज बड़जात्या के नए 'प्रेम' को मिल गई हीरोइन, Ayushmann Khurrana संग रोमांस लड़ाएगी ये एक्ट्रेस

    इस साल रिलीज होंगी आयुष्मान की दो फिल्में

    आयुष्मान और सारा की इस साल रिलीज हो रही ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों पति, पत्नी और वो दो में नजर आएंगे। ये 15 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान और सारा के अलावा रकुल प्रीत और वामिक गब्बी भी नजर आएंगी।

    Sara (19)

    खबरों के मुताबिक, 'उड़ता तीर' एक जासूसी कॉमेडी फिल्म है। इसकी शूटिंग मुंबई और दिल्ली में हुई। मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित देरी के बाद प्रोडक्शन टीम ने मार्च की शुरुआत में शूटिंग फिर से शुरू की। बताया जा रहा है कि आयुष्मान और सारा ने गाने की शूटिंग सिर्फ दो दिनों में पूरी कर ली।

    खास गाने में नजर आएंगे 700 कलाकार

    फिल्म का गाना 'जय हिंद' दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान फिल्माया गया है। माना जाता है कि देशभक्ति दिवस की भव्य परेड को प्रदर्शित करने वाले इस सीन में 700 से अधिक डांसर्स और जूनियर आर्टिस्ट ने हिस्सा लिया है।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-04-16 at 7.12.07 PM

    आकाश ए कौशिक द्वारा लिखित और निर्देशित, उड़ता तीर का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन द्वारा किया गया है।

    यह भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना की Pati Patni Aur Woh Do की रिलीज डेट आई सामने, तीन हीरोइनों संग आशिकी लड़ाएंगे एक्टर