आयुष्मान खुराना की Pati Patni Aur Woh Do की रिलीज डेट आई सामने, तीन हीरोइनों संग आशिकी लड़ाएंगे एक्टर
Pati Patni Aur Woh Do Release Date: आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो की रिलीज डेट आ गई है। इस फिल्म में अभिनेता तीन हीरोइनों के साथ इश्क का ...और पढ़ें

पति पत्नी और वो दो की रिलीज डेट आई सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2019 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल 7 साल बाद आ रहा है। मगर इस बार कार्तिक आर्यन नहीं, बल्कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
'पति पत्नी और वो' में कार्तिक घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में फंस गए थे, जबकि 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) में आयुष्मान खुराना तीन-तीन हसीनाओं के बीच फंसेंगे। फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब आखिरकार पता चल गया है कि फिल्म कब बड़े पर्दे पर आएगी।
कब रिलीज होगी पति पत्नी और वो दो?
टी-सीरीज के बैनर तले बन रही 'पति पत्नी और वो दो' मई के महीने में सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं और कार्तिक को रिप्लेस कर आयुष्मान खुराना प्रजापति पांडे की भूमिका में नजर आएंगे। तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म बड़े पर्दे पर 15 मई को दस्तक देने वाली है।
पति पत्न और वो दो की स्टार कास्ट
'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना के साथ तीन अभिनेत्रियां वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इस बार धमाका डबल नहीं बल्कि ट्रिपल होने वाला है। फिलहाल, अभी मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक नहीं शेयर की है। उम्मीद है कि जल्द ही मेकर्स इस फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करें।
बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में थीं। अब सीक्वल में नई स्टार कास्ट है तो शायद कहानी भी अलग हो।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar के बाद 'उल्फत रहमान' Saumya Tandon की निकली लॉटरी, इस बॉलीवुड फिल्म में हुई एंट्री!
आयुष्मान खुराना की अपकमिंग मूवीज
आयुष्मान खुराना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार हॉरर थ्रिलर थामा (Thamma) में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर किया था। 'पति पत्नी और वो दो' के अलावा आयुष्मान के पास सूरज बड़जात्या की एक अपकमिंग फिल्म भी है जिसकी अनाउंसमेंट का इंतजार है।