Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टाइम 100 गाला में शामिल हुए Ayushmann Khurrana, सिंगर दुआ लीपा समेत इन स्टार्स से की मुलाकात

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 08:54 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने हाल ही में न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित टाइम्स 100 गाला कार्यक्रम में भाग लिया। इसकी कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीड ...और पढ़ें

    बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Photo Credit: Instagram)
    बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. टाइम 100 गाला में शामिल हुए आयुष्मान खुराना
    2. इन हस्तियों से की एक्टर ने मुलाकात
    3. सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में से एक हैं। बीते दिन गुरुवार को उन्होंने न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित टाइम्स 100 गाला कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान आयुष्मान ने दुआ लीपा, देव पटेल, उमा थुरमन और काइली मिनोग समेत कई हस्तियों से मुलाकात की, जिसकी फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की।

    बता दें कि आयुष्मान को टाइम मैगजीन द्वारा दो बार सम्मानित किया जा चुका है। 2023 में उन्हें टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वह इस अवार्ड के लिए चुने जाने वाले एकमात्र भारतीय थे और 2020 में उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक चुना गया था।

    यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana: फिर से एक्शन की तरफ बढ़े आयुष्मान खुराना, इस बार जासूस की भूमिका में आएंगे नजर

    आयुष्मान ने शेयर की तस्वीरें

    आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और एक वीडियो शेयर की है। इन फोटोज में वह पॉप सिंगर दुआ लीपा, अभिनेता देव पटेल , हॉलीवुड एक्ट्रेस उमा थुरमन और पॉप स्टार काइली मिनोग के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वीडियो में वह दुआ के साथ बात करते नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

    इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह विघटनकारियों का वक्त है। इस साल टाइम 100 गाला का हिस्सा बनने और हमारी पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली दिमाग और कलाकारों से मिलने का सम्मान मिला है।

    खबरें और भी

    सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई

    आयुष्मान खुराना के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक्टर की पत्नी ताहिरा कश्यप ने लिखा अमेजिंग। वहीं, अली फजल ने कमेंट करते हुए लिखा कि वाह, बधाई हो भाई। सुपर उपलब्धि। इनके अलावा एकता कपूर, कुशा कपिला, शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन समेत कई सेलेब्स और फैंस ने उनको बधाई दी।

    बता दें कि अभिनेता आखिरी बार फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब फैंस उनकी नई मूवी का इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Dream Girl 3 से अनन्या पांडे का कटा पत्ता, बचपन की इस दोस्त ने आयुष्मान खुराना की फिल्म से किया बाहर?