यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ayushmann Khurrana ने स्टेज पर भोजपुरी गानों से मचाई धूम, लॉलीपॉप लागेलू सुनकर झूम उठे लोग
आयुष्मान खुराना ने बीते दिनों एम्स पटना में एक कॉन्सर्ट किया था जिसका वीडियो इन दिनों काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दरअसल सिंगर यहां पर पवन सिंह का पॉप ...और पढ़ें

HighLights
- आयुष्मान खुराना का वीडियो हुआ वायरल
- भोजपुरी गाने पर आयुष्मान ने लगाई आग
- जीत लिया पटना की जनता का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेता आयुष्मान खुराना को इंडस्ट्री में उनके एक्टिंग स्किल्स और सिंगिंग टैलेंट के लिए जाना जाता है। फिल्म विक्की डोनर से उनका गाना पानी द रंग काफी ज्यादा पसंद किया गया था। अब हाल ही में एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां उन्होंने अपने सिंगिंग स्किल्स से स्टेज पर आग लगा दी।
आयुष्मान के गाने सुन झूम उठे लोग
एम्स पटना में उनका एक कंसर्ट था जहां एक्टर ने भोजपुरी गाना लॉलीपॉप लागेलू गाकर धमाल ही मचा दिया। गाना सुनते ही ऑडियंस क्रेजी हो गई और नाचने लगी। इसके अलावा उन्होंने पंचायत वेब सीरीज का फेमस ट्रैक ललना हिंद के सितारा भी गाया। कंसर्ट से आयुष्मान के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वो मेरा मन, मिट्टी दी खुशबू और कहानी सुनो जैसे गानों पर सुर ताल लगाते नजर आए।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: Tahira Kashyap की ‘शर्मा जी की बेटी’ हुई रिलीज, Ayushmann Khurrana ने पत्नी पर यूं लुटाया प्यार
आयुष्मान खुराना को आखिरी बार राज शांडिल्य की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में देखा गया था। इस फिल्म में अनन्या पांडे,परेश रावल,अभिषेक बनर्जी,अन्नू कपूर,विजय राज और राजपाल यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ड्रीम गर्ल 2 साल 2019 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल थी।
View this post on Instagram
एक्टर की आने वाली फिल्में
खबरों की मानें तो आयुष्मान आने वाले समय में सारा अली खान के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का टाइटल अभी डिसाइड नहीं किया गया है। इसे अमर कौशिक डायरेक्ट करेंगे और धर्मा प्रोडक्शन इसके निर्माता होंगे। ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी। इसके अलावा,आयुष्मान के मैडॉक फिल्म के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल हो सकते हैं। वह आने वाले समय में वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। हालांकि,निर्माताओं की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि किया जाना बाकी है।