विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG! 'बागी 4' से न सही, घर बेचकर मालामाल हो गए Tiger Shroff, इतने करोड़ में बेचा 7 साल पुराना अपार्टमेंट

Published: Mon, 08 Sep 2025 03:29 PM (IST)

बागी 4 अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने मुंबई में स्थित अपना एक आलीशान घर को मोटे दाम पर बेच ...और पढ़ें

टाइगर श्रॉफ ने मुंबई में बेचा करोड़ों का घर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
टाइगर श्रॉफ ने मुंबई में बेचा करोड़ों का घर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 7 साल पहले टाइगर ने मुंबई में खरीदा था घर
  2. टाइगर श्रॉफ को 5 करोड़ रुपये का मिला फायदा
  3. मुंबई के पॉश इलाके में टाइगर का 8 बीएचके फ्लैट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में सेलिब्रिटीज सिर्फ पर्दे पर अभिनय प्रदर्शन नहीं करते हैं, बल्कि रियल लाइफ में तेज-तर्रार बिजनेसमैन भी होते हैं। उन्हें रियल स्टेट में कैसे इन्वेस्ट करना है और कैसे नहीं, यह उन्हें अच्छे से पता है। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) भी उन्हीं में से एक हैं।

हालिया एक्शन थ्रिलर बागी 4 (Baaghi 4) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपनी सबसे लग्जरी प्रॉपर्टी को बेच दिया है, वो भी 4 करोड़ रुपये के फायदे में। अभिनेता का मुंबई के खार में एक आलीशान अपार्टमेंट था जो अब बिक चुका है। 

इतने करोड़ में बिका टाइगर श्रॉफ का घर

स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के पॉश इलाके खार में एक अपार्टमेंट 15.60 करोड़ रुपये में बेचा है। यह लेनदेन सितंबर 2025 में रजिस्टर हुआ था। टाइगर श्रॉफ का ये अपार्टमेंट रुस्तमजी पैरामाउंट में स्थित है। अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,989.72 वर्ग फुट (184.85 वर्ग मीटर) और निर्मित क्षेत्रफल 203.34 वर्ग मीटर (2,189 वर्ग फुट) है। इस फ्लैट के साथ तीन कार पार्किंग भी मिली।

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले बढ़ गई टाइगर श्रॉफ की Baaghi 4 के लिए मुसीबत, 23 सीन्स के साथ ऑडियो पर चली CBFC की कैंची

11 करोड़ में खरीदा था घर

इस सौदे में 30,000 रुपये के रजिस्ट्रेशन फीस के साथ 93.60 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भुगतान शामिल था। स्क्वायर यार्ड्स द्वारा IGR संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ ने 2018 में यह संपत्ति 11.62 करोड़ रुपये में खरीदी थी। यानी अभिनेता को करीब 4 करोड़ रुपये का फायदा मिला है।

टाइगर श्रॉफ का वर्क फ्रंट

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी हालिया फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) को लेकर चर्चाओं में हैं। यह फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है। तीन दिन में फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से ऊपर कलेक्शन किया है। 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकाल पाएगी या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा। इससे पहले अभिनेता बड़े मियां छोटे मियां और गणपत पार्ट 1 में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

यह भी पढ़ें- पहले ही दिन Baaghi 4 की कमाई पर लगा ग्रहण! रिलीज के चंद घंटे में टाइगर श्रॉफ की फिल्म हो गई लीक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।