विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलीज से पहले बढ़ गई टाइगर श्रॉफ की Baaghi 4 के लिए मुसीबत, 23 सीन्स के साथ ऑडियो पर चली CBFC की कैंची

Published: Thu, 04 Sep 2025 02:20 PM (IST)

बागी 4 (Baaghi 4) को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से ए रेटिंग मिली है। इसी के साथ बोर्ड ने ...और पढ़ें

बागी 4 के एक सीन में टाइगर श्रॉफ (फोटो-इंस्टाग्राम)
बागी 4 के एक सीन में टाइगर श्रॉफ (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 5 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
  2. 23 सीन्स पर चली सीबीएफसी की कैंची
  3. ऑडियो पर भी लगाया गया कट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ समय पहले जब बागी 4 (Baaghi 4) का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब इसमें बहुत सारा खून खराबा दिखाया गया था। इसी के बाद से ये हिंट मिल रहा था कि मूवी को ए सर्टिफिकेट मिल सकता है। अब, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ अभिनीत इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिल गया है लेकिन कुछ बदलावो के साथ।

क्या दिए गए सुझाव?

ए-रेटिंग के बावजूद, बागी 4 खुद को सीबीएफसी (CBFC) की कैंची से नहीं बचा पाई और इसमें 23 कट लगाए गए। आज आपको बताएंगे कि कौन-कौन से वो सीन हैं जिनको हटाने या फिर छोटा करने के लिए कहा गया है।

• मुख्य किरदार को ताबूत के ऊपर खड़े दिखाने वाला दृश्य हटा दिया गया।

• 'निरंजन दीया' से सिगरेट जलाने वाले किरदार को हटा दिया गया।

• एक सीन में एक कैरेक्टर लड़की की बैक पर हाथ फेरते हुए दिखाया गया था जिसे अब हटा दिया गया है।

•'ये मेरा हुस्न' गाने के आखिर में एक सीन है जिसमें संजय दत्त का किरदार कटे हुए हाथ से सिगरेट जलाता हुआ दिखाई देता है। खबर है कि उस सीन को हटा दिया गया है। एक सीन में ईसा मसीह की मूर्ति की ओर चाकू फेंका जाता है, इसलिए उसे भी हटाने को कहा गया है। इसके अलावा, फिल्म में कुछ सीन्स में भी कट लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Advance Collection: टाइगर श्रॉफ से धुलेगा फ्लॉप का दाग, बागी 4 ने एडवांस में ही कर ली इतनी धांसू कमाई

ऑडियो में लगाए गए कट्स

ऑडियो कट्स की बात करें तो, एक डायलॉग है,'भाई तुझे कंडोम में ही रहना चाहिए था'। इसमें 'कंडोम' शब्द को म्यूट कर दिया गया है। इसके अलावा एक और शब्द के साथ कई और अभद्र शब्द हटा दिए गए हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

बागी 4 में टाइगर श्रॉफ के अलावा संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू भी हैं। मूवी 5 सितंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म फिल्म निर्माता ए हर्षा के बॉलीवुड निर्देशन की पहली फिल्म है, जिन्होंने दक्षिण में कई फिल्मों का निर्देशन किया है।

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Vs The Bengal Files: हिंदी फिल्मों के बीच हॉलीवुड की हॉरर मूवी ने मारी बाजी, एडवांस बुकिंग में कमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।