विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baaghi 4 OTT: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' थिएटर्स के बाद इस ओटीटी पर मचाएगी तबाही, इतने करोड़ में डील हुई फिक्स

Published: Mon, 08 Sep 2025 04:44 PM (IST)

Baaghi 4 OTT Release तीन दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी बागी 4। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी बागी 4। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मेकर्स ने पहले ही वसूल कर लिया बागी 4 का बजट
  2. बागी 4 के मेकर्स डिजिटल डील में हुए मालामाल
  3. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी टाइगर की बागी 4

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर ए हर्षा के निर्देशन में बनी फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन करने में कामयाब रही। कहानी बढ़िया थी, लेकिन ओवर एक्शन के चलते इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन कमाई ठीक-ठाक रही।

तीन दिन में बागी 4 ने 31 करोड़ रुपये के ऊपर कमा लिया। सबसे ज्यादा कमाई ओपनिंग डे पर हुई और रविवार को भी कलेक्शन 10 करोड़ रुपये रहा। कुल मिलाकर फिल्म अभी शानदार कमाई कर रही है, बाकी वीकडेज से पता चलेगा कि इसका क्या हाल है। फिल्मी गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह फिल्म हिट हो पाएगी या नहीं?

बागी 4 से मालामाल हुए मेकर्स

कथित तौर पर साजिद नाडियाडवाला निर्मित बागी 4 को 80 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। अभी बॉक्स ऑफिस की कमाई के लिहाज से बागी 4 हिट तो नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स नुकसान में भी नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेकर्स को पहले ही बागी 4 से अच्छा-खासा प्रॉफिट मिल गया है।

यह भी पढ़ें- OMG! 'बागी 4' से न सही, घर बेचकर मालामाल हो गए Tiger Shroff, इतने करोड़ में बेचा 7 साल पुराना अपार्टमेंट

Photo Credit - X

ओटीटी डील हुई फिक्स

पिंकविला के मुताबिक, 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी टाइगर श्रॉफ की बागी 4 ने कुल 92 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसमें मेकर्स को केवल नॉन-थियेट्रिकल डील से 12 करोड़ रुपये का प्रॉफिट मिला है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साजिद नाडियाडवाला ने इसके पोस्ट-थियेट्रिकल डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार प्राइम वीडियो को 50 करोड़ रुपये की शानदार कीमत पर बेचे है।

मेकर्स को बागी 4 से इतना फायदा

मेकर्स ने जी सिनेमा के साथ इसके सैटेलाइट अधिकार हासिल करके 25 करोड़ रुपये और कमाए। बागी 4 के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने 17 करोड़ रुपये में हासिल किए हैं। टोटल 92 करोड़ रुपये पहले ही मेकर्स ने वसूल कर लिए हैं जिसमें से 12 करोड़ रुपये का सीधे-सीधे फायदा है। बागी 4 जो बॉक्स ऑफिस पर कमा रही है, उससे भी मेकर्स फायदे में है। 

Photo Credit - X

कब ओटीटी पर रिलीज होगी बागी 4?

आमतौर पर बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के 45 से 60 दिनों के बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आती हैं। इसी तरह बागी 4 भी सिनेमाघरों में अपनी कमाई पूरी करने के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज की घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- पहले ही दिन Baaghi 4 की कमाई पर लगा ग्रहण! रिलीज के चंद घंटे में टाइगर श्रॉफ की फिल्म हो गई लीक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।