विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baaghi 4 Trailer: बागी 4 में संजय दत्त की खलनायिकी ने उड़ाए होश, ट्रेलर देखने से पहले मजबूत कर लें अपना दिल

Published: Sat, 30 Aug 2025 12:18 PM (IST)

Baaghi 4 Trailer Release टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन थ्रिलर बागी 4 का ट्रेलर जारी हो गया है। ...और पढ़ें

बागी 4 का ट्रेलर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
बागी 4 का ट्रेलर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

HighLights

  1. बागी 4 को एक्शन पैक्ड ट्रेलर हुआ रिलीज
  2. दो हीरोइनों के साथ दिखेगी टाइगर की केमिस्ट्री
  3. 5 सितंबर को रिलीज हो रही टाइगर की बागी 4

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल की मोस्ट अवेटेड मूवी बागी 4 का ट्रेलर आखिरकार जारी हो गया है। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के करियर में मील का पत्थर साबित हुई बागी फ्रेंचाइजी में हमेशा ही उनके एक्शन अवतार को पसंद किया गया है। मगर इस बार का एक्शन उनकी पिछली बागी फ्रेंचाइजी की फिल्मों से ज्यादा खतरनाक होने वाला है।

बागी 4 का जब टीजर रिलीज हुआ था, तभी माना जा रहा था कि यह इस साल की सबसे बड़ी एक्शन सागा मूवी होने वाली है। अब साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म का ट्रेलर भी आ गया है और इसने दर्शकों को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की याद दिला दी है। इस ट्रेलर के हर सीन में एक्शन है।

बागी 4 का ट्रेलर रिलीज

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत देखकर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक डायलॉग है- 'एक बागी ने रोमियो, रांझा और मजनू सबको फेल कर दिया।' ट्रेलर में दिखाया गया है कि टाइगर जिसे सच मान रहे हैं वो वास्तव में उनका वहम है। उसे बताया जाता है कि अलीशा नाम की कोई लड़की है ही नहीं। 3 मिनट 41 सेकंड के इस ट्रेलर के हर सीन में एक्शन है। संजय दत्त की खलनायिकी देख एक पल के लिए आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ट्रेलर का आखिरी सीक्वेंस वाकई दिल दहला देने वाला है। 

हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी फुल एक्शन मोड में दिखाई दीं। टाइगर श्रॉफ के कुछ-कुछ सीन्स देख आपको शायद रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का एक्शन सीक्वेंस याद आ जाए। 

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 एक्टर Tiger Shroff को छोड़ देनी चाहिए एक्टिंग? बेटे के सपोर्ट में उतरीं मां, दिया करारा जवाब

क्या है बागी 4 की कहानी?

फिल्म की कहानी एक बागी (टाइगर श्रॉफ) की है जो अपनी प्रेमिका के बारे में सच जानने के लिए किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार हो जाता है। वह एक लड़की से प्यार करता है जिसकी जान चली गई है। मगर उसे बताया जाता है कि ऐसा कुछ नहीं। यह सिर्फ उसका वहम है। अब सच क्या है और झूठ क्या है, इसका पता लगाने की राह में टाइगर के सामने क्या चुनौतियां आती हैं, कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

baaghi 4

बागी 4 अगले महीने 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ए हर्षा के निर्देशन में बनी फिल्म को बड़े पर्दे पर कितना पसंद किया जाता है, यह तो रिलीज के समय पर ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 मे हरनाज संधू का ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़ जाएंगे होश, आप भी कहेंगे - 'कैसे किया?'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।