विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Babil Khan के परेशान कर देने वाले वीडियो के बाद आया परिवार का बयान, बताया क्यों लिया था साथी सेलेब्स का नाम?

Published: Sun, 04 May 2025 05:19 PM (IST)

बाबिल खान के वीडियो के वायरल होने के बाद उनके परिवार और टीम की ओर से आधिकारिक बयान आया है। ...और पढ़ें

बाबिल खान के परिवार ने जारी की स्टेटमेंट (फोटो- इंस्टाग्राम)
बाबिल खान के परिवार ने जारी की स्टेटमेंट (फोटो- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. बाबिल खान ने डिलीट किया अपना इंस्टा अकाउंट
  2. अब परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट
  3. रोते-बिलखते हुए शेयर किया था वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे और एक्टर बाबिल खान का एक वीडियो सुबह काफी ज्यादा वायरल हो रहा था जिसमें वो फूट फूटकर रोते हुए नजर आ रहे थे। बाबिल ने इस वीडियो में बी टाउन को टारगेट किया था और एक्टर को इस तरह इमोशनल होते देख उनके फैंस काफी चिंता में पड़ गए।

हालांकि कुछ ही मिनट में ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गई और फैंस सवाल करने लगे कि बाबिल को क्या हो गया? मामले को बढ़ता देख एक्टर ने वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया और साथ-साथ अपना इंस्टाग्राम हैंडल भी डिएक्टिव कर दिया है।

परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट

अब फाइनली बाबिल खान के परिवार ने एक बयान जारी किया है। परिवार ने वीडियो में उनके साथी कलाकारों का नाम लेने के पीछे की असली मंशा के बारे में भी बताया है। बाबिल के परिवार ने कहा कि अभिनेता सुरक्षित हैं और उन्हें भी बाकी लोगों की तरह ‘मुश्किल दिनों से गुज़रने की अनुमति है’। उन्होंने वीडियो में उनके द्वारा बताए गए सभी नामों पर स्पष्टीकरण भी दिया है।

क्यों लिया था बॉलीवुड स्टार किड्स का नाम?

उन्होंने बताया कि बाबिल ने अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव, अर्जुन कपूर और अरिजीत सिंह का नाम इसलिए नहीं लिया क्योंकि वे उन्हें परेशान कर रहे थे, बल्कि इसलिए लिया क्योंकि उन्होंने बाबिल को सपोर्ट किया और अच्छा काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Babil Khan ने डिएक्टिव किया इंस्टाग्राम, विवादित Video के बाद एक्टर ने उठाया बड़ा कदम

स्टेटमेंट में क्या कहा गया?

इस स्टेटमेंट में कहा गया,'पिछले कुछ सालों में, बाबिल खान ने अपने काम के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी मेंटल हेल्थ पर भी खुलकर बात करने के लिए बहुत प्यार और तारीफ बटोरी है। किसी और की तरह, बाबिल को भी मुश्किल दिनों से गुजरना पड़ता है- और यह उनमें से एक था। हम उनके सभी शुभचिंतकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि वह एकदम ठीक हैं और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।' बाबिल के एक वीडियो को बहुत ही गलत समझ लिया गया है और उसका संदर्भ भी गलत निकाला गया। क्लिप में, बाबिल अपने कुछ साथियों की ईमानदारी से तारीफ कर रहे हैं, और स्वीकार कर रहे हैं कि वो किस तरह से भारतीय सिनेमा के विकास में सार्थक योगदान दे रहे हैं। अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव, अर्जुन कपूर और अरिजीत सिंह जैसे कलाकारों का उल्लेख उन्होंने इसलिए किया क्योंकि वह वास्तव में उनकी तारीफ करते हैं, और पसंद करते हैं।'

बाबिल की मां के अकाउंट से जारी की गई स्टेटमेंट

'वह उनकी प्रामाणिकता, जुनून और इंडस्ट्री में विश्वसनीयता को बहाल करने के प्रयासों के लिए तारीफ कर रहे थे। हम मीडिया पब्लिकेशंस और जनता से सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं कि वो आधे-अधूरे वीडियो क्लिप्स को देखकर निष्कर्ष निकालने के बजाय उनके शब्दों के पूरे संदर्भ पर विचार करें।' इस स्टेटमेंट को बाबिल की मां सुतापा सिकदर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: ‘मैं अपनी शर्तों पर…’ वेकेशन पर कर रहा था परेशान, नाराज होकर बाबिल खान ने समंदर में फेंका दिया फोन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।