खुद थे कैंसर के दर्द में लेकिन ऐसे रखा पत्नी का ध्यान... Babil Khan ने शेयर की पिता इरफान की वो तस्वीर
बाबिल खान ने अपने दिवंगत पिता इरफान खान की एक मार्मिक तस्वीर शेयर की है। इसमें इरफान कैंसर से जूझते हुए भी अपनी पत्नी सुतापा सिकदर के पैरों के कॉर्न्स ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता बाबिल खान (Babil Khan) ने हाल ही में अपने दिवंगत पिता इरफान खान की एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में इरफान कैंसर से जूझते हुए भी अपनी पत्नी का खास ख्याल रखते नजर आए। ये अभिनेता और उनकी पत्नी सुतापा सिकदर के बीच के गहरे बंधन को दर्शाती है।
इरफान कर रहे थे सुतापा के पैरों का इलाज
यह पोस्ट परिवार के सबसे कठिन समय में उनकी शांति और शक्ति की झलक पेश करती है। बाबिल ने बताया कि जब इरफान का इलाज चल रहा था, तो सुतापा दिन-रात उनकी सेवा में लगी रहती थीं. इस भाग-दौड़ और लगातार खड़े रहने की वजह से सुतापा के पैरों में कॉर्न्स हो गए थे। इतने दर्द में होने के बावजूद इरफान खान एक टेक्नीक के जरिए सुतापा को कॉर्न्स का इलाज करते थे।
यह भी पढ़ें- 'गधे पर काला मुंह...' जब इरफान खान की फिल्म को लेकर मच गया था बवंडर, Jaya Bachchan ने संभाला था मामला
View this post on Instagram
बाबिल ने इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें
बाबिल ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'बाबा के कैंसर के सबसे मुश्किल दिनों में, जब दर्द चरम पर था। तब मां उनकी देखभाल के लिए इतना दौड़ती थीं कि उनके पैरों में कॉर्न्स हो जाते थे। बाबा अपने सिर पर फोन बांध लेते थे ताकि रोशनी मिल सके और वह मां के पैरो...का इलाज कर सकें। दोनों ही कठोर परतों को हटाकर प्रेम की कोमल त्वचा की ओर बढ़ रहे हैं।'
View this post on Instagram
तस्वीर देख यूजर्स भी हुए इमोशनल
पोस्ट शेयर होते ही वायरल हो गई और यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में इमोशनल मैसेजेस लिखना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लगता था जैसे वो इस दुनिया के नहीं हैं। उनमें कुछ दिव्य सा था, मानो उनमें एक ऐसी गहराई और गरिमा थी जो अक्सर देखने को नहीं मिलती। उनकी बहुत याद आती है।" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "इन तस्वीरों में कितना दर्द और कितनी गर्माहट है।"
साल 2020 में हुआ था निधन
साल 2018 में इरफान ने खुलासा किया कि उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का पता चला है। वे इलाज के लिए ब्रिटेन गए और फरवरी 2019 में भारत लौटे। बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीमारी से हुए कुछ कॉम्पलीकेशन के कारण उन्हें कोलन संक्रमण हो गया था जिसका इलाज चल रहा था। अभिनेता का 29 अप्रैल 2020 को 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया।