यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संदीप रेड्डी वांगा के बाद Anurag Kashyap ने की रणबीर कपूर की तारीफ, 'एनिमल' एक्टर के लिए कही ये बात
अनुराग कश्यप फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर-डायरेक्टर में से एक हैं। अब वह जल्द ही बैड कॉप में दिखाई देने वाले हैं। बीते दिन एक इंटरव्यू में उन्हो ...और पढ़ें

HighLights
- अनुराग कश्यप ने की रणबीर की तारीफ
- बोले उन्हें देखकर खुशी होती है महसूस
- सीरीज बैड कॉप में नजर आएंगे अनुराग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'बैड कॉप' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। यह सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। ऐसे में एक्टर-डायरेक्टर जमकर अपनी इस सीरीज को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं और साथ ही प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें भी शेयर कर रहे हैं।
बीते दिन उन्होंने एक इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा का सपोर्ट किया था। अब उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर बात की है और एक्टर की जमकर तारीफ की है। चलिए जानते हैं अनुराग ने रणबीर को लेकर क्या कहा है।
रणबीर को देखकर खुश होते हैं अनुराग
हाल ही में अपनी फिल्म 'बैड कॉप' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने रणबीर और उनके अभिनय को लेकर बात की है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर से रणबीर कपूर के साथ काम करने वाले हैं और उन्होंने 'एनिमल' देखी है। इसके जवाब में उन्होंने पहला सवाल छोड़ दिया और दूसरे का जवाब देते हुए कहा कि
मैं उनकी हर फिल्म देखता हूं। मुझे लगता है कि वह सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। मुझे उन्हें देखकर खुशी होती है।
.jpg)
अनुराग ने की थी संदीप की तारीफ
इससे पहले अनुराग कश्यप ने संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ की थी। निर्देशक ने कहा था कि
खबरें और भी
मुझे वह पसंद है। मुझे उससे कोई समस्या नहीं है। इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो कुछ और होने का दिखावा करते हैं, लेकिन वह ईमानदार हैं। मुझे लगता है कि पहले वाले लोग और भी ज्यादा जहरीले हैं, लेकिन वांगा ईमानदार आदमी हैं। मुझे ईमानदारी से ज्यादा कुछ भी पसंद नहीं है। चाहे दूसरों को ईमानदारी से कोई भी समस्या क्यों न हो। मुझे उनसे बात करना अच्छा लगता है।
बैड कॉप कब होगी रिलीज
आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित और फ्रेमेंटल इंडिया द्वारा निर्मित 'बैड कॉप' 21 जून को रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Bad Cop Trailer: लौट रहे हैं 'करण-अर्जुन', बड़े पर्दे की बजाय ओटीटी पर करेंगे धमाल