यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bad Cop Trailer: लौट रहे हैं 'करण-अर्जुन', बड़े पर्दे की बजाय ओटीटी पर करेंगे धमाल
अभिनेता Gulshan Devaiah कितने दमदार कलाकार हैं उसका अंदाज हम सब गन्स एंड गुलाब्स जैसी वेब सीरीज के जरिए पहले ही लगा चुके हैं। अब एक बार फिर से फैंस को ...और पढ़ें

HighLights
- बैड कॉप वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज
- गुलशन देवैया और अनुराग कश्यप आएंगे नजर
- इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बड़े पर्दे के साथ-साथ अब ओटीटी का दायरा भी काफी बड़ गया है। हर महीने और हफ्ते एक न एक फिल्म या वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक देती रहती है। आने वाले समय में अभिनेता गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) वेब सीरीज बैड कॉप के जरिए ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं।
लंबे समय से इस सीरीज की चर्चा चल रही थी। इस बीच शुक्रवार को बैड कॉप (Bad Cop) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें गुलशन का डबल अवतार देखने को मिल रहा है। आइए एक नजर बैड कॉप के इस ट्रेलर पर डालते हैं।
सामने आया बैड कॉप का ट्रेलर
ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की पेशकश बैड कॉप का लेटेस्ट ट्रेलर ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च कर दिया गया है। सीरीज के इस ट्रेलर को देखने पर आपको बता लगाएगा कि ये शाय शायद जुड़वा भाइयों की कहानी है। जिसमें एक का नाम करण और दूसरे का नाम अर्जुन होता है। अर्जुन जोकि एक चोर है तो वहीं करण पुलिस वाला।
ये भी पढ़ें- Bad Cop Teaser: 'क' के चक्कर में बहेगा खून, OTT पर होगा अनुराग कश्यप और गुलशन देवैया की नफरत का खेल
.jpg)
इन दोनों के चोर पुलिस के खेल के इर्द-गिर्द वेब सीरीज कहानी घूमती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर से एक्टिंग में अपना लोहा मनवाता हुए दिख रहे हैं और बैड कॉप के ट्रेलर में उनका विलेन रूप देखने को मिल रहा है।
खबरें और भी
कुल मिलाकर कहा जाए तो वेब सीरीज का ये लेटेस्ट ट्रेलर काफी धांसू और ये दर्शकों के लिए प्रोपर एंटरटेमनेंट पैकेज बन सकती है। बता दें कि इससे पहले मर्द को दर्द नहीं होता जैसी फिल्म में गुलशन देवैया डबल रोल प्ले कर चुके हैं।
कब रिलीज होगी बैड कॉप
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज बैड कॉप का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इसके लिए काफी बढ़ गई है और हर कोई इसकी रिलीज का इंतजार करने लगा। गौर करें इसकी रिलीज डेट की तरफ तो बैड कॉप 21 जून को ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।