Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bad Cop Teaser: 'क' के चक्कर में बहेगा खून, OTT पर होगा अनुराग कश्यप और गुलशन देवैया की नफरत का खेल

    Updated: Fri, 31 May 2024 06:12 PM (IST)

    Anurag Kashyap का निर्देशन तो आपने खूब देखा होगा लेकिन अब आप उनका खूंखार अवतार देखेंगे। उन्होंने निर्देशन के साथ कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई ...और पढ़ें

    बैड कॉप में गुलशन देवैया संग जंग करेंगे अनुराग कश्यप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बैड कॉप में गुलशन देवैया संग जंग करेंगे अनुराग कश्यप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बैड कॉप का टीजर आउट
    2. अनुराग कश्यप का दिखा खूंखार अवतार
    3. अनुराग के साथ दिखेंगे गुलशन देवैया

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं और एक नई वेब सीरीज की तलाश में हैं तो फिक्र करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) एक धमाकेदार सीरीज लेकर आ रहे हैं। मगर वह क्राइम ड्रामा का निर्देशन नहीं बल्कि खुद अभिनय करते हुए दिखाई देंगे।

    अनुराग कश्यप की आगामी वेब सीरीज का नाम 'बैड कॉप' (Bad Cop Teaser) है। इस क्राइम-ड्रामा में अनुराग अभिनेता गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) के साथ लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। इसमें अनुराग विलेन की भूमिका में हैं, जबकि गुलशन पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे। सीरीज की पहली झलक सामने आ गई है, जो फैंस के दिलों-दिमाग में छप गई है।

    बैड कॉप का टीजर हुआ रिलीज

    अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर 'बैड कॉप' का टीजर रिलीज किया है। टीजर की शुरुआत विलेन यानी अनुराग कश्यप से होती है, जो आते ही खतरनाक अवतार से छा गये। वह एक शख्स से ABCD सुनाने के लिए कहते हैं। फिर वह पूछते हैं, 'क से क्या होता है?' फिर वीडियो में 'क' का मतलब कजबे, 'क' से करण, 'क' से कहानी में ट्विस्ट से सस्पेंस बनाया गया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

    एक मिनट के टीजर में गुलशन और अनुराग का एक्शन भी दिखाई दिया। सस्पेंस से भरे टीजर के साथ हिंट दिया गया है कि ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इंस्टाग्राम वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, "क से कजबे, क से कमीना, क से कमिंग सून।"

    यह भी पढ़ें- Kota Factory 3 Release Date: 'जीतू भैया' से ज्यादा होशियार निकले उनके फैंस, रिलीज डेट को लेकर लगाया सही अंदाजा

    खबरें और भी

    अनुराग कश्यप के मुरीद हुए फैंस

    इस टीजर को देख दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट का लेवल हाई हो गया है। एक यूजर ने कहा, "क से कश्यप।" एक ने कहा, "क से खतरनाक।" एक ने कहा, "क से कमाल कश्यप।" लोगों ने गुलशन देवैया की तारीफों के पुल बांधे हैं। लोग इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- Gunaah OTT Release: बदले की आग में 'गुनाह', सस्पेंस घुमाएगा दिमाग, सुरभि-गशमीर की थ्रिलर सीरीज का ट्रेलर OUT