यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gunaah OTT Release: बदले की आग में 'गुनाह', सस्पेंस घुमाएगा दिमाग, सुरभि-गशमीर की थ्रिलर सीरीज का ट्रेलर OUT
सुरभि ज्योति और गशमीर महाजनी की जोड़ी से ओटीटी का पारा गरम होने वाला है। दोनों पहली बार टीवी सीरीज गुनाह (Gunaah Release Date) में नजर आने वाले हैं। इ ...और पढ़ें

HighLights
- ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर की दस्तक
- सीरीज में जमेगी सुरभि और गशमीर की जोड़ी
- जैन इबाद खान की भी सीरीज में अहम भूमिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Gunaah Trailer Release: क्राइम और सस्पेंस थ्रिलर्स सीरीज-फिल्मों के शौकीन के लिए जून का महीना एंटरटेनमेंट से फुल होगा, क्योंकि जल्द ही एक क्राइम थ्रिलर दस्तक देने वाली है। हम बात कर रहे हैं 'गुनाह' (Gunaah) सीरीज की।
सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti), जैन इबाद खान (Zayn Ibad Khan) और गशमीर महाजनी (Gashmi) स्टारर सीरीज 'गुनाह' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पिछले हफ्ते सीरीज का टीजर रिलीज हुआ था, जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा था। अब इसका ट्रेलर भी धमाकेदार है।
सस्पेंस से भरी गुनाह
'गुनाह' एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो सस्पेंस से भरा होगा। गशमीर महाजनी पहली बार एंटी हीरो बनकर ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने जा रहे हैं। अनिल सीनियर के निर्देशन में बनी सीरीज में गशमीर अभिमन्यु का किरदार निभा रहे हैं। जैन इबाद भी अभिमन्यु बने हैं, जिनका प्लास्टिक सर्जरी के बाद गशमीर का चेहरा मिल जाता है और वह भेष बदलकर सुरभि से बदला लेने वापस आता है।
बदले की आग में जला अभिमन्यु
ट्रेलर की कहानी जैन से होती है, जो तारा (सुरभि) को प्रपोज करता है। मगर रातोंरात उसकी जिंदगी में एक बड़ा तूफान आ जाता है और उस पर किसी के कत्ल का इल्जाम लगता है। तारा उसे जेल भेज देती है और वह सलाखों के पीछे साजिश करने वाले का पर्दाफाश करने की ठान लेता है। फिर जेल में आग लगने के बाद वह भाग जाता है और प्लास्टिक सर्जरी के बाद उसे नया चेहरा और नाम (गशमीर महाजनी) मिलता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'पंचायत 3' के बाद Prime Video पर अब इन सीरीज के सीक्वल्स का इंतजार, 'मिर्जापुर' से 'पाताल लोक' तक शामिल
फिर गशमीर महाजनी एक अमीर अभिमन्यु नाइक बनकर तारा के पास आता है और अपना बदला लेने के लिए वह हर हद पार करने के लिए तैयार है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, "हर गुनाह का सिर्फ एक ही इंसाफ है। वो है बदला, क्योंकि बदला से बड़ा कोई इंसाफ है।"
'गुनाह' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Hotstar) पर 3 जून से स्ट्रीम होगी।
यह भी पढ़ें- Kota Factory 3: 'जीतू भैया' तक पहुंचना नहीं आसान, सॉल्व कर लें ये समीकरण तो मिल जाएगी रिलीज डेट