Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gashmeer Mahajani के पिता का निधन, 3 दिन बाद घर में मिला शव, अमिताभ बच्चन और संजय दत्त के साथ कर चुके थे काम

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 10:42 AM (IST)

    Gashmeer Mahajani Father Death टीवी एक्टर गश्मीर महाजनी के पिता रवींद्र महाजनी का निधन हो गया है। पुणे के एक फ्लैट में उनकी लाश बरामद हुई है। वह लंबे ...और पढ़ें

    Gashmeer Mahajani father Ravindra Mahajani death in Pune. Photo-Instagram
    Gashmeer Mahajani father Ravindra Mahajani death in Pune. Photo-Instagram

    HighLights

    1. गश्मीर महाजनी के पिता का हुआ निधन
    2. घर में बंद मिली गश्मीर महाजनी के पिता की लाश
    3. अमिताभ बच्चन के साथ भी कर चुके थे काम

     नई दिल्ली, जेएनएन। Gashmeer Mahajani Father Ravindra Mahajani Death: मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और गश्मीर महाजनी के पिता रवींद्र महाजनी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले 8 महीने से वह पुणे में अकेले रह रहे थे।

    गश्मीर महाजनी के पिता का हुआ निधन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, गश्मीर के पिता रवींद्र महाजनी (Ravindra Mahajani) शुक्रवार को तालेगांव दाभाड़े के पास मावल तालुका के अंबी गांव में अपने किराए के फ्लैट में मृत पाए गए। पड़ोसियों को फ्लैट से बदबू आई, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस टीम पहुंची, तो उन्होंने पाया कि फ्लैट अंदर से बंद था।

    कैसे हुई रवींद्र महाजनी की मौत?

    पुलिस दरवाजा तोड़क अंदर गई तो उन्हें फ्लैट में रवींद्र महाजनी की लाश मिली। पुलिस का कहना है कि, मृत व्यक्ति की पहचान अपार्टमेंट के मालिक ने रवींद्र महाजनी के रूप में की। कहा जा रहा है कि उनकी तीन दिन पहले ही मौत हो गई थी। फिलहाल, निधन की वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम के बाद ही उनके निधन की वजह क्लियर होगी।

    मराठी इंडस्ट्री के विनोद खन्ना कहे जाते थे रवींद्र

    रवींद्र महाजनी मराठी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम थे। उन्हें मराठी सिनेमा का विनोद खन्ना कहा जाता था। इसकी वजह विनोद खन्ना की तरह उनका लुक था। मराठी के अलावा रवींद्र ने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया और बड़े-बड़े स्टार्स जैसे अमिताभ बच्चन और संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

    खबरें और भी

    रवींद्र महाजनी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी, जिसमें लीड रोल अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने निभाया था और रवींद्र पुलिस बने थे। इसके बाद वह कई मराठी फिल्मों में देखे गए। उन्होंने संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन के साथ 'पानीपत' में भी काम किया है। 

    पिता के साथ गश्मीर ने कीं कई फिल्में

    गश्मीर महाजनी छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता हैं। उन्हें 'इमली' से पॉपुलैरिटी मिली। वह 'झलक दिखला जा 10' में भी नजर आए। वह अपने पिता के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। आखिरी बार गश्मीर को 'तेरे इश्क में घायल' सीरियल में देखा गया था। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज पर काम कर रहे हैं।