Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खत्म होगा इंतजार, Bade Miyan Chote Miyan की एडवांस बुकिंग इस दिन होगी शुरू

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 09:29 PM (GMT+05:30)

    Bade Miyan Chote Miyan अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में फैंस भी इस मूवी का बेसब्री के साथ ...और पढ़ें

    शुरू होगी BMCM की एडवांस बुकिंग (Photo Credit: Instagram)
    शुरू होगी BMCM की एडवांस बुकिंग (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. शुरू होगी BMCM की एडवांस बुकिंग
    2. अक्षय कुमार ने शेयर की जानकारी
    3. इस दिन रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में भी काफी उत्साह बना हुआ है। फिल्म के ट्रेलर और टीजर को भी काफी पसंद किया गया था।

    ऐसे में अब फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग (Bade Miyan Chote Miyan) के लिए टिकट खिड़की खुलने वाली है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेताओं ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।

    यह भी पढ़ें: अप्रैल फूल के दिन Tiger Shroff ने Akshay Kumar के साथ किया जबरदस्त प्रैंक, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

    शुरू होगी BMCM की एडवांस बुकिंग

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दोनों स्टार्स अपने हाथों में बंदूक पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, उसपर लिखा हुआ है कि इसकी एडवांस बुकिंग कल से शुरू होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि आप सिनेमाघरों में वास्तविक एक्शन का अनुभव करने के बहुत करीब हैं। बड़े मियां छोटे मियां की एडवांस बुकिंग कल यानी 6 अप्रैल से शुरू हो रही है। सिनेमाघरों में 3डी और आईमैक्स में इसका अनुभव लें।

    कब रिलीज होगी फिल्म

    अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी और उन्ही की लिखी गई ये फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), अलाया एफ (Alaya F), मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) और रोनित रॉय समेत कई स्टार्स मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

    खबरें और भी

    यह फिल्म पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा। मूवी हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है।

    यह भी पढ़ें: 'प्रलय आने वाला है' Bade Miyan Chote Miyan के खूंखार विलेन को देख डर जाएंगे आप, अक्षय-टाइगर को धूल चटाएगा ये एक्टर