विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BMCM Trailer: पैर टूटने के बाद भी Akshay Kumar ने नहीं मानी हार, हालत देख जैकी भगनानी की आंखों में आ गए थे आंसू!

Published: Tue, 26 Mar 2024 03:31 PM (IST)

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों एक्टर्स एक्शन सीन करने में माहिर हैं। मारधाड़ वाले सीन में उनका कोई तोड़ ...और पढ़ें

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से

HighLights

  1. 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर लॉन्च
  2. अक्षय कुमार ने टूटे पैर के साथ की शूटिंग
  3. मानुषी छिल्लर की अक्षय कुमार ने की तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर जिस चीज का इंतजार था, वह घड़ी आखिर आ गई। मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। बड़े और छोटे के रोल में अक्षय और टाइगर की जोड़ी देखने लायक है। इसके साथ ही मानुषी छिल्लर और अलाया एफ के एक्शन सीन भी हैरान कर सकते हैं।

ट्रेलर लॉन्च के इवेंट पर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और जैकी भगनानी मौजूद रहे। फैंस ने फिल्म के ट्रेलर को हरी झंडी दिखाई है। अब इंतजार है तो बस फिल्म के रिलीज होने का। मंगलवार को 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया। यहां मीडिया के सवालों के जवाब देने के साथ ही कुछ खुलासे भी हुए। 

अक्षय कुमार को लेकर जैकी भगनानी ने किया ये खुलासा

ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के पति जैकी भगनानी ने अक्षय कुमार को लेकर एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार ने टूटे पैर के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

जैकी भगनानी ने बताया कि 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार के पैर में चोट लग गई थी। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग पूरी की। कोई दूसरा एक्टर होता, तो बोलता 'मैं पैकअप करूंगा। लेकिन इन्होंने पूरी फिल्म टूटे पैर के साथ ही पूरी की।' जैकी भगनानी के इतना कहते ही अक्षय बोले 'मैंने अपने प्रोड्यूसर की आंखों में आंसू देखे, इसलिए...।'

अक्षय कुमार ने की मानुषी की तारीफ

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, दोनों का ही एक्शन सीन में कोई तोड़ नहीं है। लेकिन लगता है कि मानुषी छिल्लर ने इनको गजब की टक्कर दी है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अक्षय ने मानुषी के एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद ही मानुषी के इस टैलेंट का पता लगेगा।

अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी और उन्ही की कलम से लिखी गई ये फिल्म इस ईद 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। मूवी को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा सहित वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: BMCM X Reactions: नेटिजंस ने Akshay Kumar की जमकर उड़ाई खिल्ली, बिना चेहरा दिखाए विलेन ने लूट लिया मेला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।