यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bade Miyan Chote Miyan Trailer: देश के लिए 'प्रलय' से टकराएंगे अक्षय-टाइगर, फिल्म का तूफानी ट्रेलर आउट
आखिरकार बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan Trailer) का मच अवेटेड ट्रेलर आ गया है। अमिताभ बच्चन और गोविंदा के बाद पर्दे पर बड़े मियां बनकर अ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bade Miyan Chote Miyan Trailer Release: आखिरकार इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। मच अवेटेड फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लम्बे समय से इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ था। टीजर ने तो पहले ही ऑडियंस के बीच क्रेज बनाए रखा था, अब फिल्म का धांसू ट्रेलर भी आ गया है।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) का नाम भले ही अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म से लिया गया है, लेकिन कहानी एकदम नई होगी। अमिताभ और गोविंदा ने पुलिस बनकर गुंडों के छक्के छुड़ाए थे, लेकिन अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आर्मी मैन बनकर दुश्मनों का विनाश करेंगे।
रिलीज हुआ BMCM का ट्रेलर
जनवरी में बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan Trailer) का धांसू टीजर सामने आया था। पहली ही झलक ने ऑडियंस को दीवाना बना दिया था। अब बारी ट्रेलर की है। 26 मार्च को मेकर्स ने एक्शन थ्रिलर का ट्रेलर आउट कर दिया है। भारत को प्रलय से बचाने के लिए अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने कमर कस ली है। दोनों जान जोखिम में डालकर देश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।
धांसू है अक्षय और टाइगर का एक्शन
सबसे खतरनाक दुश्मन वो होता है, जिसके अंदर मौत का डर ही न हो। एक ऐसा दुश्मन जिसका न नाम हो, न पहचान हो और ना ही चेहरा। जिसका सिर्फ एक लक्ष्य हो, बदला। जब एक पूछता है कि वह कौन है? तो वह खुद को प्रलय बताता है। इसके बाद विलेन एक ऐसा 'हथियार' चुरा लेता है, जिससे पूरे भारत का विनाश हो सकता है। भारत को बचाने के लिए साइकोपैथ से लड़ने के लिए दो जांबाज हीरो टाइगर और अक्षय को मिशन पर लगाया जाता है।
खबरें और भी
ट्रेलर में कूट-कूटकर एक्शन भरा है। टाइगर और अक्षय की जोड़ी भी जबरदस्त है। फिल्म के ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा की झलक भी दिखाई दी है।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने तोड़ा भरोसा, छोटे मियां संग कर डाली ऐसी हरकत, कटरीना के मुंह से निकला- 'Ouch'
ट्रेलर में एक्शन की जरा भी कमी नहीं है। अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर की जोड़ी एक बार फिर मजेदार लग रही है। दोनों को पहली बार पृथ्वीराज चौहान मूवी में देखा गया था। टाइगर श्रॉफ के साथ अलाया एफ नजर आ रही हैं। विलेन की भूमिका में पृथ्वीराज सुकुमारन दिखाई दे रहे हैं।