Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BAFTAs Awards Longlist: बाफ्टा अवार्ड्स 2023 से गंगूबाई काठियावाड़ी का पत्ता साफ, RRR रेस में अभी भी कायम

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 06 Jan 2023 09:40 PM (IST)

    BAFTAs Awards Longlists बाफ्टा अवार्ड्स की लॉन्ग लिस्ट की सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट की फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी का नाम नहीं है। इसके ...और पढ़ें

    BAFTAs Awards Longlists: बाफ्टा अवार्ड्स की लॉन्ग लिस्ट की सूची जारी की गई है।
    BAFTAs Awards Longlists: बाफ्टा अवार्ड्स की लॉन्ग लिस्ट की सूची जारी की गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। BAFTAs Awards Longlists: बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स की लॉन्ग लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें एसएस राजामौली की आरआरआर और शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री ऑल दैट ब्रिथ जगह बना पाई है। यह अवार्ड अगले महीने होने वाले हैं। इसके पहले अवार्ड्स से जुड़ी 24 कैटेगरी की लॉन्ग लिस्ट जारी की है। इसमें जर्मन फिल्म ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट और द बंसी ऑफ इन्सेरिन को 15 और 14 नॉमिनेशन मिले हैं।

    बाफ्टा में एसएस राजामौली की आरआरआर को एक नॉमिनेशन मिला है

    फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की आरआरआर को एक नॉमिनेशन मिला है। फिल्म आरआरआर में जूनियर एनटीआर और राम चरण की अहम भूमिका है। शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री ऑल द ब्रिथ को भी एक नॉमिनेशन मिला है। जबकि, संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी जो कि बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स में कैंपेनिंग भी कर रही थी, इसे कोई जगह नहीं मिली है।

    यह भी पढ़ें: Taaza Khabar Review: लचर कहानी से कमजोर हुई भुवन बाम की वेब सीरीज की पकड़

    बाफ्टा ने 2023 की लॉन्ग लिस्ट की ट्वीट कर जानकारी दी है

    बाफ्टा ने 2023 की लॉन्ग लिस्ट की ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'इंतजार खत्म हुआ। 2023 बाफ्टा की लॉन्ग लिस्ट को देखें।' उन्होंने यह भी बताया है कि गुरुवार 19 जनवरी को पूरी नॉमिनेशन की सूची जारी की जाएगी। कई फिल्में इस अवसर पर भी अंतिम सूची से बाहर हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Honey Singh On Uorfi Javed: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, कहा- देश की लड़कियों को लेनी चाहिए प्रेरणा

    बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स का प्रभाव ऑस्कर के नॉमिनेशन पर भी पड़ता है

    बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स बहुत मायने रखता है। इसके पीछे कारण यह है कि इसका प्रभाव ऑस्कर के नॉमिनेशन और अवार्ड प्रक्रिया पर भी पड़ता है जो कि जनवरी 24 को होने वाला है। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार लॉन्ग लिस्ट राउंड 1 के वोट पर आधारित होती है जो कि 30 दिसंबर को समाप्त हुई है। जिनका लॉन्ग लिस्ट में नाम आया है। वह अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर गये है जो कि 13 जनवरी को आएगी। फाइनल नॉमिनेशन 19 जनवरी को जारी किया जाएगा और अवार्ड फरवरी 19 को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होने है।

    खबरें और भी