Bobby Deol के एक डिसीजन ने तोड़ा था Dharmendra का दिल, 'बंदर' एक्टर को ऐसे रोल में देखकर नहीं थे खुश!
बॉबी देओल ने हाल ही में बताया कि उनके पास 'एनिमल' का रोल एक तस्वीर से आया था। साथ ही अभिनेता ने यह खुलासा किया कि उनके एक निर्णय से धर्मेंद्र थोड़े नाख ...और पढ़ें
-1779349468093_m.webp)
बॉबी देओल के इस फैसले से निराश थे धर्मेंद्र/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉबी देओल (Bobby Deol) को फिल्म 'एनिमल' से बॉलीवुड में दूसरी लाइफ मिली है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' में सपोर्टिंग एक्टर का किरदार तो अदा किया था, लेकिन उन्हें जो पहचान और प्यार संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' से मिला, वह एक अलग लेवल पर था।
हालांकि, एक तरफ जहां दर्शक उन्हें 'अबरार' के रूप में देखकर काफी खुश थे, तो वहीं धर्मेंद्र अभिनेता के इस डिसीजन से थोड़े निराशा हो गए थे, जिसका खुलासा हाल ही में खुद बॉबी देओल ने किया।
'विलेन' बनने के डिसीजन से खुश नहीं थे धर्मेंद्र?
बॉबी देओल जिन्होंने 'एनिमल' में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के सौतेले भाई का किरदार अदा किया है, उन्होंने हाल ही में शेखर सुमन के नए शो 'शेखर टूनाइट' में कई अनसुने खुलासे किए। बॉबी देओल ने कहा, "जब एनिमल लगी थी और पापा ने देखा कि मैं फिल्म में विलेन बना हूं, तो उन्होंने बोला, तू विलेन है? मैंने कहा हांजी पापा, अच्छा रोल है पापा।"
यह भी पढ़ें- 'कोई बॉबी देओल भी है...'Salman Khan की रेस 3 में एक्टर ने क्यों किया था काम? सालों बाद खोला राज

एक फोटो देखकर संदीप रेड्डी वांगा ने मिलाया था फोन
बॉबी देओल ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि उनके पास दुनियाभर में 900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली फिल्म कैसे आई। दरअसल, बॉबी देओल की एक स्पोर्ट्स गेम के दौरान की एक फोटो काफी वायरल हुई थी, जिसमें वह गंभीर एक्सप्रेशन दे रहे हैं। इस तस्वीर ने 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को इस कदर आकर्षित किया कि उन्होंने तुरंत ही अभिनेता को फोन मिलाया। बॉबी ने कहा, "जब मुझे संदीप रेड्डी वांगा का फोन आया तो उन्होंने कहा, "तेरे एक्सप्रेशन्स हैं जो इस फोटो में वह मुझे पसंद आए हैं और मैं तुम्हें इस फिल्म में लेना चाहता हूं।"

अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' से करेंगे धमाका
बतौर विलेन पर्दे पर कमबैक करने वाले अभिनेता बॉबी देओल आगामी फिल्म 'बंदर' में एक टीवी सुपरस्टार का किरदार निभाने वाले हैं, जिसे उसकी एक्स गर्लफ्रेंड दुष्कर्म के झूठे आरोपों में फंसा देती है। यह फिल्म 5 जून को 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पेड्डी' के साथ टक्कर लेगी।