'हमारी फिल्म महिलाओं के खिलाफ नहीं...', बॉबी देओल की Bandar को लेकर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी
बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म बंदर (Bandar) के प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने कहा कि यह फिल्म महिलाओं के खिलाफ फिल्म नहीं है। ...और पढ़ें

बॉबी देओल की बंदर पर क्या बोले प्रोड्यूसर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों ट्विशा शर्मा सुसाइड केस (Twisha Sharma Suicide Case) गरमाया हुआ है। इस बीच बॉबी देओल की फिल्म बंदर (Bandar) आ रही है जो एक सेलिब्रिटी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के इर्द-गिर्द घूमती है।
बॉबी देओल की फिल्म बंदर जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के बीच प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने इस फिल्म को डिफेंड किया है और कहा है कि यह एंटी-वुमन मूवी नहीं है।
महिलाओं के खिलाफ नहीं है बंदर फिल्म
टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में जब निखिल द्विवेदी क्लियर किया कि यह फिल्म महिलाओं के खिलाफ नहीं है। ट्विशा शर्मा के केस से जोड़ते हुए जब उनसे पूछा गया कि क्या इस फिल्म से पुरुषों को पीड़ित के तौर पर दिखाने का जोखिम है। तब निखिल ने कहा, "हमारी फिल्म महिलाओं के खिलाफ नहीं है। ट्विशा के साथ जो कुछ भी हो रहा है, हम भी उसे देख रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जांच होनी चाहिए। अगर वहां कोई अपराध हुआ है, तो दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।"
यह भी पढ़ें- माता-पिता से छुपकर Bobby Deol ने दिया इंटीमेट सीन, भाई सनी से भी रखा राज; बोले- 'बाहर से पता...'
ट्विशा शर्मा केस पर बोले प्रोड्यूसर
निखिल द्विवेदी ने आगे कहा, "यह महिलाओं के खिलाफ फिल्म नहीं है, यह न्याय के पक्ष में बनी फिल्म है। हमें यह समझना होगा कि कोई भी यह नहीं कह रहा है कि जब महिलाओं के साथ कुछ गलत हो, तो उनकी बात पर यकीन न करें। लेकिन आपको न्याय में भी विश्वास रखना होगा। हम किसी खास जेंडर पर विश्वास करने के बजाय न्याय में विश्वास करना चाहते हैं... यही हमारे संविधान और हमारे कानून की पहचान है। हमारी लोकतंत्र का सिद्धांत यहीं पर टिका है। न्याय की ही जीत होनी चाहिए।"
बॉबी देओल की फिल्म बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- Aamir Khan की ऑनस्क्रीन बेटी ने की सारी हदें पार, बिकिनी लुक्स से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान