Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वियतनाम में फिल्म 'बार्बी' के बाद ब्लैकपिंक ग्रुप का कॉन्सर्ट भी बैन, एक नक्शा बना विवाद की जड़

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 01:17 PM (IST)

    Barbie Banned in Vietnam फैंटेसी फिल्म बार्बी में मारगॉट रॉबी और रायन गोसलिंग मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ...और पढ़ें

    Barbie Movie and Blackpink Concert banned in Vietnam. Photo- Instagram
    Barbie Movie and Blackpink Concert banned in Vietnam. Photo- Instagram

    HighLights

    1. बार्बी में मारगॉट रॉबी और रायन गोसलिंग ने निभायी हैं मुख्य भूमिकाएं
    2. पूरी दुनिया के साथ भारत में भी रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म बार्बी
    3. कोरियन ग्रुप ब्लैकपिंक के दुनियाभर में हैं करोड़ों फैंस

    नई दिल्ली, जेएनएन। वियतनाम की सरकार ने हाल ही में फैसला किया था, उनके देश मे विवादित फिल्म 'बार्बी' को नहीं दिखाया जाएगा। अब वियतनाम सरकार ने 'बार्बी' फिल्म के साथ-साथ के-पॉप गर्ल ग्रुप ब्लैकपिंक (Black Pink) के कॉन्सर्ट पर भी बैन लगा दिया है।

    दरअसल, इन पर बैन लगने के पीछे एक ही वजह है- चीन का नाइन-डैश लाइन नक्शा। इस नक्शे में चीन दक्षिण के अधिकांश चीनी सागर पर अपना दावा दिखाता है, जबकि वियतनाम समेत कई ऐसे देश हैं, जो चीन के इस दावे को खारिज करते आए हैं।

    नक्शे का फिल्म और कॉन्सर्ट से क्या लेनादेना?

    हॉलीवुड फिल्म बार्बी 21 जुलाई को वियतनाम के सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन उससे पहले ही सरकार ने इसे बैन कर दिया। वियतनाम सरकार का आरोप है कि फिल्म 'बार्बी' में नाइन-डैश लाइन नक्शे को दिखाया गया है। वहीं, 23 अक्टूबर को हनोई में ब्लैकपिंक कॉन्सर्ट का आयोजन होना था।

    बीजिंग की एक इवेंट कंपनी यह कॉन्सर्ट आयोजित करवा रही थी, लेकिन इसी बीच इस कंपनी की वेबसाइट पर नाइन-डैश लाइन नक्शा दिखाई दिया, जिसके बाद वियतनाम की सरकार ने इस कॉन्सर्ट पर भी बैन लगा दिया।

    इसके बाद कंपनी के सीईओ ब्रायन चाउ ने माफी मांगते हुए वेबसाइट की तस्वीरों को बदलने की बात भी कही, लेकिन फिलहाल के लिए बैन बरकरार है। साथ ही इस घटना को लेकर वियतनाम के संस्कृति और सूचना मंत्रालय ने जांच भी शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    क्या है नाइन-डैश लाइन नक्शा?

    नाइन-डैश लाइन चीन द्वारा जारी किया गया एक नक्शा है। इसमें दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर चीन का दावा दिखाया गया है, लेकिन वियतनाम चीन के इस दावे से सहमत नहीं है। वियतनाम की सरकार का कहना है कि किस सागर के कुछ जलमार्गों पर हमारा भी अधिकार है।

    इस विवाद की एक वजह यह भी है कि इस क्षेत्र में तेल और गैस का बड़ा भंडार है। साथ ही यह एक महत्वपूर्ण शिपिंग लेन भी है। चीन के पड़ोसी देश कई बार कह चुके हैं कि चीनी सरकार इस क्षेत्र पर अपना कब्जा बढ़ाती जा रही है।

    कब रिलीज होगी बार्बी?

    ग्रेटा गेरविग निर्देशित बार्बी फैंटेसी कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी बार्बीलैंड में दिखायी गयी है। यह पहली बार्बी लाइव एक्शन फिल्म है। बार्बी डॉल अगर अपनी फंतासी दुनिया से निकलकर इंसानों की दुनिया में पहुंच जाए तो क्या होगा? कहानी इसी थीम पर है। मारगॉट रॉबी बार्बी तो रायन गोसलिंग केन के किरदार में हैं। भारत में फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी।