Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FA9LA से पहले ये था Akshaye Khanna का सुपरहिट गाना, शेर- ए-बलोच के गाने ने 24 साल पहले पब और डिस्को में मचाई धूम

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 06:35 PM (GMT+05:30)

    अक्षय खन्ना का 2002 की सुपरहिट फिल्म का गाना आज भी अपनी धुन के लिए याद किया जाता है। इसका तमिल में भी रीमेक बना था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अक्षय खन्ना ने धुरंधर के गाने FA9LA से सोशल मीडिया पर मानों तहलका ही मचा दिया था। एक्टर को अपनी रैंडम स्टाइल और स्वैग के लिए जाना जाता है। आज आपको अक्षय खन्ना के ऐसे ही एक पॉपुलर गाने के बारे में बताएंगे।

    साल 2002 में आई थी फिल्म

    ये गाना अपने दौर में जबरदस्त हिट हुआ था। हम बात कर रहे हैं साल 2002 में आई रोमांटिक-थ्रिलर हमराज (Humraaz) की जिसमें अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने नेगेटिव रोल निभाया था। इस मूवी का गाना 'बर्दाशत नहीं कर सकता, अब दूर नहीं रह सकता' (Bardaasht) उनके इसी बेबाक और जुनूनी अंदाज को दिखाता है जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

    Akshaye (20)

    इस सुपरहिट गाने का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया था और केके और सुनिधि चौहान ने इसे अपनी आवाज से सजाया था। इस गाने के बीट्स और ग्रूवी म्यूजिक इतना कैची था कि पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते थे। हर पब और डिस्को में इसने धूम मचा दी थी।

    केके की इंटेंस आवाज पर खूब जचा गाना

    गाने में केके की हाई-पिच और इंटेंस आवाज ने अक्षय खन्ना के ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर के जुनून को एकदम परफेक्ट तरीके से मैच किया था। लेकिन क्या आपको पता है कि 'बर्दाश्त नहीं कर सकता' को बाद में साल 2005 में तमिल रीमेक गिरिवलम में 'नी यारो नी यारो' के रूप में दोबारा इस्तेमाल किया गया। यह रीमेक में दोबारा इस्तेमाल किया गया एकमात्र गाना था।

    खबरें और भी

    Akshaye (17)

    इस गाने के बोल सुधाकर शर्मा ने लिखे थे और अब्बास-मस्तान इसके डायरेक्टर थे। इस फिल्म की कहानी प्यार, पैसे के लालच, धोखे और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, अमीषा पटेल के अलावा बॉबी देओल भी लीड रोल में नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सक्सेस के बाद पहली बार बिना विग दिखे 'रहमान डकैत', शादी से वायरल हुई Akshaye Khanna अनसीन फोटो

    यह भी पढ़ें- Haiwaan के लिए अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद, इन दो एक्टर्स को 'विलेन' बनाना चाहते थे प्रियदर्शन