Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Haiwaan के लिए अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद, इन दो एक्टर्स को 'विलेन' बनाना चाहते थे प्रियदर्शन

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 03:21 PM (IST)

    फिल्म हैवान में नेगेटिव रोल के लिए अभिनेता अक्षय कुमार निर्देशक प्रियदर्शन की पहली पसंद नहीं थे। ...और पढ़ें

    प्रियदर्शन की हैवान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    प्रियदर्शन की हैवान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. हैवान में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार

    2. इन अभिनेताओं के नाम पर हुआ था जिक्र

    3. इस दिन रिलीज होगी फिल्म हैवान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेलकम टू द जंगल के बाद अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अगली फिल्म हैवान में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर्स को भी रिलीज किया गया है। लंबे समय से अक्षय हैवान में विलेन कैरेक्टर प्ले करने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 

    लेकिन अब हैवान (Haiwaan) के निर्देशक प्रियदर्शन ने ये खुलासा किया है कि इस किरदार के लिए अक्षय कुमार उनकी पहली पसंद थे। वह सैफ अली खान के साथ इन दो कलाकारों को लेना चाहते थे। आइए जानते हैं कि प्रियदर्शन ने किन दो अभिनेताओं का नाम लिया है। 

    हैवान के लिए इन दो अभिनेताओं के नाम पर हुआ था विचार

    जैसे-जैसे हैवान की रिलीज का समय करीब आ रहा है, मेकर्स अपनी फिल्म के प्रमोशन में हर रोज कुछ न कुछ नया साझा कर रहे हैं। हाल ही में हैवान को लेकर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने ई टाइम्स के साथ बातचीत की है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने हैवान में अक्षय कुमार की कास्टिंग को लेकर भी राज खोला है और बताया है- 

    यह भी पढ़ें- 40 सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहा है Mohanlal का कंटेंट, 'भूल भुलैया', 'दृश्यम' के बाद अब Haiwaan रचेगी इतिहास!

    haiwaan (1)

    जब मैंने सैफ अली खान को पहली बार फिल्म हैवान की कहानी सुनाई तो उन्होंने मुझसे ये सवाल पूछा कि दूसरा एक्टर कौन है, जो नेगेटिव रोल प्ले करेगा। इसके लिए मैंने बॉबी देओल से बात की और उनको कहानी सुनाई। लेकिन उनको इसकी स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और मना कर दिया। हालांकि, इसमें उनका कोई दोष नहीं है।

    खबरें और भी

    फिर मैंने अक्षय खन्ना के नाम पर विचार किया। उनसे मेरी फोन पर बात भी हुई और उन्होंने मुझे मिलने भी बुलाया। लेकिन मुझे ये डर था कि अगर उन्होंने मना कर दिया तो फिर सुनील शेट्टी के पास जाऊंगा।

    अक्षय खन्ना से मिलने से पहले मैंने भूत बंगला की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को हैवान की कहानी सुनाई और उन्होंने इसमें रुचि दिखाई। उनकी कहानी पसंद आई और वह इस किरदार को करने के लिए राजी हो गए। इस तरह से हैवान में अक्षय कुमार की कास्टिंग कन्फर्म हुई। 

    कब रिलीज होगी हैवान 

    गौर किया जाए फिल्म हैवान की रिलीज डेट की तरफ तो 11 सितंबर 2026 को अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर इस साइको थ्रिलर फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- कॉपी निकली अक्षय कुमार की Haiwaan! 10 साल पुरानी फिल्म का रीमेक है साइको-थ्रिलर