Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कॉपी निकली अक्षय कुमार की Haiwaan! 10 साल पुरानी फिल्म का रीमेक है साइको-थ्रिलर

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 09:35 AM (IST)

    हैवान के फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज होने के बाद फिल्म का साउथ मूवी का रीमेक होने की चर्चा तेज हो गई है। ...और पढ़ें

    रीमेक है हैवान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रीमेक है हैवान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. मलयालम फिल्म की रीमेक है हैवान

    2. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मूवी

    3. इस दिन रिलीज होगी साइको थ्रिलर हैवान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में रीमेक फिल्मों का चलन दशकों से चला रहा है। कई साउथ फिल्में ऐसी रही हैं, जिनके रीमेक में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स ने काम किया है। इस मामले में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम हमेशा लिस्ट में टॉप पर रहता है। एक बार फिर से खिलाड़ी कुमार एक और साउथ फिल्म के हिंदी रीमेक का हिस्सा बने हैं और फिल्म का नाम हैवान (Haiwaan) है।

    देर रात मेकर्स की तरफ से हैवान के फर्स्ट लुक रिलीज कर दिए गए हैं। जिसके बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि हैवान दक्षिण भारत सिनेमा की एक 10 साल पुरानी कल्ट साइको-थ्रिलर का रीमेक है। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं-

    कौन सी मूवी का रीमेक है हैवान?

    बीते साल दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन (Priya Darshan) की तरफ से फिल्म हैवान का आधिकारिक एलान किया गया। मूवी में अक्षय कुमार और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) जैसे कलाकारों को लीड रोल के तौर पर कास्ट किया गया। अब इसका टीजर सामने आने के बाद ये कयास तेज हो गए हैं कि हैवान साउथ मूवी का रीमेक है। कौन सी फिल्म का रीमेक है, उसके बारे में आपको बता दें तो वह मलयालम सिनेमा की कल्ट साइको-थ्रिलर ओप्पम (Oppam) है।

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar और Saif Ali Khan पर सवार हुई 'हैवानियत', इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा तहलका

    haiwaan remake of oppam (1)

    साल 2016 में फिल्म ओप्पम को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसमें दिग्गज अभिनेता मोहनलाल ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा मूवी में विलेन रोल के किरदार में समुथिरकानी नजर आए थे। फिल्म की कहानी बदले की भावना पर आधारित है, जिसमें एक कैदी पुलिस वाले से इसलिए बदला लेना चाहता है कि उसकी वजह से उस शख्स का पूरा परिवार आत्महत्या कर लेता है।

    खबरें और भी

    oppam

    लेकिन उस खलनायक के बीच में एक दृष्टिहीन शख्स आता है, जो उस पुलिस वाले का अजीज होता है। वह विलेन पुलिस वाले की बेटी को टारगेट करता है, जिसे वह दृष्टिहीन शख्स बचाने की कोशिश करता है। इस तरह के रोमांच से भरपूर है, ओप्पम की कहानी।

    haiwaan (1)

    अब यही कॉन्सेप्ट आपको अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान में नजर आएगा। हैवान का ओप्पम का रीमेक होने का बड़ा कारण ये भी है कि इस साउथ फिल्म का डायरेक्शन भी मोहनलाल ने किया था। कमर्शियल परफॉर्मेंस के आधार पर ओप्पम हिट रही थी, अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि क्या हैवान के हाथ सफलता लगेगी या नहीं।

    कब रिलीज होगी हैवान

    फिल्म हैवान का टीजर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है और वे इस मूवी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि मेकर्स की तरफ से ये पहले ही साफ किया जा चुका है कि हैवान को 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा फिल्म में सैयामी खेर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- 'हैवानियत' शुरू करेंगे Akshay Kumar, प्रियदर्शन की साइको-थ्रिलर को लेकर मिलेगा सरप्राइज