Bhooth Bangla के बाद फिर लौटेगी अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी, 9वीं फिल्म के लिए लॉक हुई डील?
भूत बंगला की अपार सफलता के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने एक और अपकमिंग फिल्म के लिए डील कर ली है। ...और पढ़ें
-1782962056094_m.webp)
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
प्रियदर्शन संग फिर से काम करेंगे अक्षय
9वीं फिल्म में साथ नजर आएगी जोड़ी
भूत बंगला के जरिए किया था कमबैक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीब 14 सालों के लंबे इंतजार के बाद फिल्म भूत बंगला के जरिए सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने फेवरेट डायरेक्टर प्रियदर्शन संग बड़े पर्दे पर वापसी की थी। कमर्शियल तौर पर फिल्म सुपरहिट हुई और इन दोनों का कमबैक सफल रहा।
हाल ही में प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने ये साफ किया कि वह अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की कल्ट फिल्म फ्रेंचाइजी हेरा फेरी 3 को नहीं बना रहे हैं। लेकिन इस बीच खबर आई है कि प्रियदर्शन ने अक्षय संग एक और नई फिल्म की डील डन कर ली है। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं-
प्रियदर्शन और अक्षय की फिल्म
हेरा फेरी से लेकर गरम मसाला, भागम भाग, दे दना दन और भूल भुलैया, भूत बंगला समेत हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट कामेडी फिल्में देने वाले फिल्मकार प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार की जोड़ी फिर साथ आने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें- ग्लोबल बाजार में Welcome To The Jungle की बल्ले-बल्ले, डॉलर्स में मोटा पैसा छाप रही कॉमेडी फिल्म

प्रियदर्शन हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म हेरा फेरी 3 का निर्देशन नहीं करने की पुष्टि कर चुके हैं। भले ही यह जोड़ी हेरा फेरी 3 फिल्म पर साथ न काम कर रही हो, लेकिन अब यह जोड़ी एक साथ नौवीं फिल्म पर काम करने के लिए तैयार है, जिसकी पुष्टि स्वयं प्रियदर्शन ने की है।
खबरें और भी

उन्होंने कहा- मैं अपनी अगली फिल्म अक्षय कुमार और टिप्स (फिल्म प्रोडक्शन कंपनी) के साथ बना रहा हूं। अबकी बार यह जोड़ी एक कामेडी थ्रिलर फिल्म पर साथ काम करने जा रही है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिल्म की कहानी प्रियदर्शन ने ही लिखी है। जिसमें उन्होंने रोमांच और कामेडी दोनों का संयोजन रखा है। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू करने की योजना है।
प्रियदर्शन फिल्म की पटकथा रोहन सरकार के साथ मिलकर लिखेंगे। अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्मकार प्रियदर्शन की जोड़ी कुई सुपरहिट कामेडी फिल्मों के जानी जाती है। अब यह जोड़ी एक कामेडी थ्रिलर के जरिये दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित करने की तैयारी कर रही है।
हैवान होगी पहले रिलीज
इस नई फिल्म की डील से पहले अक्षय कुमार और प्रियदर्शन अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी हैवान को पूरा कर चुके हैं। जिसकी रिलीज डेट का एलान हाल ही में हुआ है। 11 सितंबर को हैवान को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में अक्षय कुमार करीब 17 साल बाद अभिनेता सैफ अली खान संग काम करते दिखेंगे।