Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लोबल बाजार में Welcome To The Jungle की बल्ले-बल्ले, डॉलर्स में मोटा पैसा छाप रही कॉमेडी फिल्म

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:52 AM (IST)

    अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म वेलकम टू द जंगल इन दिनों इंटरनेशनल मार्केट में भर-भर के पैसे कमा रही है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    वेलकम टू द जंगल कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. वेलकम टू द जंगल कलेक्शन रिपोर्ट्स

    2. अक्षय कुमार की फिल्म ने किया कमाल

    3. वर्ल्डवाइड फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Welcome To The Jungle Worldwide Collection Day 6: सुपरस्टार अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। कमाई के मामले में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। 

    जिसके चलते हर तरफ वेलकम टू द जंगल की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 6 दिन भीतर ग्लोबली अक्की की इस कॉमेडी फिल्म का कुल कितना कारोबार हो गया है। 

    वेलकम टू द जंगल वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    निर्देशक अहमद खान के डायरेक्शन में बनने वाली वेलकम टू द जंगल को बीते सप्ताह थिएटर्स में रिलीज किया गया है। तब से लेकर अब तक ये फिल्म ऑडियंस की फेवरेट बनी हुई है और कमर्शियल तौर पर भी अच्छी परफॉर्मेंस दे रही है। अभी वेलकम टू द जंगल की रिलीज में पहला सप्ताह पूरा होने में थोड़ा समय बचा हुआ है। 

    यह भी पढ़ें- बुधवार को फुल स्पीड से दौड़ी Welcome To The Jungle, छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर लाई पैसों की सुनामी

    welcome to the jungle box office collection day 5

    इससे पहले ही ग्लोबली कमाई के मामले में वेलकम टू द जंगल ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। गौर किया जाए वेलकम टू द जंगल के अब तक के टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में तो रिलीज के 6 दिन के भीतर 130 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

    welcome to the jungle

    मंगलवार तक वेलकम टू द जंगल ने दुनियाभर में करीब 121 करोड़ का बिजनेस किया था। इस आधार पर बुधावार को मूवी के खाते में करीब 9 करोड़ की मोटी रकम आई है, जो वर्किंग डे में मूवी के कमाई में अच्छा उछाल माना जा रहा है। ओवरसीज रिलीज के छठे दिन कलेक्शन 2 करोड़ और ओवरऑल 25 करोड़ हो गया है।

    खबरें और भी

    ऐसे में पहले वीक से पहले अगर कोई मूवी ग्रॉस इतना कलेक्शन करती है तो ये उसके लिए फायदे का सौदा माना जाता है। जिस तरह से फिलहाल ये मूवी कमाई कर रही है, जल्द ही ग्लोबली 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

    अक्षय कुमार की एक और हिट

    इस साल अक्षय कुमार ने फिल्म भूत बंगला के जरिए सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी। वेलकम टू द जंगल उनकी 2026 की दूसरी मूवी है। निर्देशक प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी भूत बंगला सुपरहिट साबित हुई थी और अब वेलकम टू द जंगल भी उसी राह पर चलती हुई नजर आ रही है। 

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle की सक्सेस से गदगद हुए अक्षय कुमार, 34 में से इन दो कलाकारों को दिया क्रेडिट