Welcome To The Jungle की सक्सेस से गदगद हुए अक्षय कुमार, 34 में से इन दो कलाकारों को दिया क्रेडिट
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी लेटेस्ट फिल्म वेलकम टू द जंगल की अर्ली सक्सेस पर रिएक्ट किया है। ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
वेलकम टू द जंगल को मिली सक्सेस
फिल्म की सफलता पर अक्षय कुमार का रिएक्शन
इन दो कलाकारों के अक्षय ने दिया श्रेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) थिएटर्स में जारी है और इस मूवी ने अपनी शानदार कॉमेडी कहानी से फैंस का दिल जीत लिया है। जिसके चलते वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर उम्दा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।
इस बीच वेलकम टू द जंगल को मिल रही अर्ली सक्सेस को मद्देनजर रखते हुए अक्षय कुमार की तरफ से पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसमें अक्की खुशी में झूमते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने दो कलाकारों को इसका श्रेय दिया है।
वेलकम टू द जंगल की सफलता पर बोले अक्षय
26 जून को वेलकम टू द जंगल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है और तब से ये मूवी कमाल करती हुई नजर आ रही है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से भी इसको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते वेलकम टू द जंगल कमाई के मामले में अव्वल निकली है। अब अपनी फिल्म की सफलता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
यह भी पढ़ें- वेलकम टू द जंगल में Akshay Kumar के साथ अपने क्लैश पर क्या बोले Suniel Shetty, कहा- 'लोग मजे लेते हैं'
-1782887578987.jpg)
अक्षय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें वह वेलकम टू द जंगल के कलाकार किरण कुमार और फरीदा जलाल के साथ नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट में अक्की ने लिखा है-
If a picture is worth a thousand words, this one for me is worth millions.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 1, 2026
Badi bi sahi keh rahi hai… THANK YOU is very small in front of what I feel right now.
While I am indebted to every single soul connected to Welcome to the Jungle, I bow down in gratitude to seniors like… pic.twitter.com/K8SGxuuTIg
अगर एक तस्वीर हजारों शब्दों के बराबर होती है, तो मेरे लिए यह तस्वीर लाखों शब्दों के बराबर है।बड़ी बी सही कह रही हैं... अभी मैं जो महसूस कर रहा हूं, उसके सामने धन्यवाद कहना बहुत छोटी बात है।
वेलकम टू द जंगल से जुड़े हर व्यक्ति का मैं शुक्रगुजार हूं, लेकिन फरीदा जी और किरण सर जैसे सीनियर लोगों के प्रति मैं आभार के साथ सिर झुकाता हूं। यह उन्हीं का आशीर्वाद है कि हमारी फिल्म को आप सभी से इतना बेपनाह प्यार मिल रहा है। फिल्म की पूरी टीम को तरफ से आप सभी को ढेर सारा प्यार।
खबरें और भी
इस तरह से अक्षय कुमार ने वेलकम टू द जंगल की सक्सेस का क्रेडिट किरण कुमार और फरीदा जलाल को दिया है।
वेलकम टू द जंगल की कमाई
गौर किया जाए वेलकम टू द जंगल की बॉक्स ऑफिस कमाई की तरफ तो अब तक रिलीज के 5 दिन में ये मूवी 81 करोड़ का कारोबार कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन 114 करोड़ से ज्यादा का हो गया है।