Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को Welcome To The Jungle पर जमकर हुई धनवर्षा, मालामाल हुए फिल्म के मेकर्स

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 09:13 PM (IST)

    सुपरस्टार अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने रिलीज के पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    वेलकम टू द जंगल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर वेलकम टू द जंगल का राज

    2. पांचवे दिन फिल्म ने कर डाली मोटी कमाई

    3. अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने किया कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5: निर्देशक अहमद खान की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल इस वक्त सिनेमाघरों में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक अक्षय कुमार स्टारर इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी के दम पर थिएटर्स में दर्शकों को जमकर हंसाया है।

    कमाई के मामले में भी वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। वीकेंड के बाद वर्किंग डेज में भी ये मूवी बंपर कलेक्शन करती दिख रही है, जिसका अंदाजा मंगलवार की कमाई से आसानी से लगाया जा सकता है।

    वेलकम टू द जंगल ने पांचवें दिन छापे करारे नोट

    मंगलवार का दिन वेलकम टू द जंगल के लिए रिलीज का पांचवां दिन रहा है। नॉन हॉलिडे में भी ये कॉमेडी फिल्म कमर्शियल तौर पर अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है, जो ये बताने के लिए काफी है कि सही मायनों में इस मूवी ने जनता का दिल जीत लिया है। यही वजह है जो वेलकम टू द जंगल को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

    welcome to the jungle box office collection day 5

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की 'किंग' बनी Welcome To The Jungle, मंडे टेस्ट में टॉपर निकली अक्षय कुमार की मूवी

    गौर किया जाए वेलकम टू द जंगल की रिलीज के पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को बॉलीवुड की इस लेटेस्ट कॉमेडी मूवी पर जमकर धनवर्षा हुई है और मूवी ने वर्किंग डे पर भी 7 करोड़ से ज्यादा कारोबार किया है। फिल्म की कमाई के ये आंकड़े वाकई चौंकाने वाले हैं।

    खबरें और भी

    welcome to the jungle

    जिस लय से फिलहाल वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस कर रही है, उसको मद्देनजर रखते हुए ये कहा जा सकता है कि इस वीक में ये मूवी 100 करोड़ के क्लब में आसानी से एंट्री ले लेगी। फिलहाल वेलकम टू द जंगल का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 80 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

    34 कलाकारों की फौज वेलकम टू द जंगल

    इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा हिंदी सिनेमा के अन्य 33 कलाकारों ने अहम भूमिकाओं का अदा किया है, जिनमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिज, आफताब शिवदासानी, रवीना टंडन और जैकी श्रॉफ जैसे कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- संजय दत्त ने आधी शूटिंग के बाद छोड़ी थी Welcome To The Jungle, डायरेक्टर ने किया वजह का खुलासा