ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की 'किंग' बनी Welcome To The Jungle, मंडे टेस्ट में टॉपर निकली अक्षय कुमार की मूवी
Welcome To The Jungle ने मंडे को दुनियाभर में शानदार कलेक्शन किया है। यहां देखें फिल्म की चौथे दिन की कमाई। ...और पढ़ें
-1782788019137_m.webp)
वेलकम टू दं जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
HighLights
'वेलकम टू दं जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
दुनियाभर में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया धांसू कलेक्शन
मंडे कलेक्शन में पास हुई अक्षय की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने 26 जून को सिनेमाघरों में एंट्री मारी। पहले दिन 15 करोड़ के शानदार कलेक्शन के साथ खाता खोलने वाली फिल्म ने पहले वीकेंड तक शानदार कमाई की लेकिन मंडे को फिल्म ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है।
वेलकम टू द जंगल डे 4 कलेक्शन (Welcome To The Jungle Day 4 Collection)
सैकनिल्क के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं पेड़ प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपये की कमाई की और तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये की।
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle के नए गाने Kyun को तलविंदर ने दी आवाज, दिशा-अक्षय की केमिस्ट्री देख आ जाएगा पसीना
सोमवार की बात करें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी गिरावट दर्ज की और 8.50 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि इसके साथ ही फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 72.25 करोड़ रुपये हो गया है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 86.53 करोड़ रुपये, जिसमें ओवरसीज कलेक्शन 19.95 करोड़ रुपये शामिल है।
-1782788143087.jpg)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें को कॉमेडी ड्रामा (Comedy Drama) ने दुनियाभर में 106.48 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यानी 4 दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
वेलकम टू द जंगल डे 4- 8.50 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 72.25 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 106.48 करोड़ रुपये

फिल्म का बजट हुआ वसूल
26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल लगभग 80 करोड़ के बजट के साथ बनी है और सोमवार की कमाई के साथ ही फिल्म का बजट वसूल हो गया है।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिशा पटानी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव जैसे सितारों की टोली ने काम किया है। इसके पहले अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) में नजर आए थे। जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।