Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को Welcome To The Jungle ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, अक्षय की फिल्म ने चौथे दिन कर डाला धांसू कलेक्शन

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 11:28 PM (GMT+05:30)

    Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को धमाकेदार कलेक्शन किया है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhoot Bangla) के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की लेटेस्ट रिलीज फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) भी खूब धमाल मचा रही है।

    मंडे को फिल्म का कलेक्शन

    अहमद खान के निर्देशन में बनी वेलकम टू द जंगल इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर काट रही है। खासकर वीकेंड पर इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की। हालांकि, सोमवार को कमाई में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन फिर भी कमाई करोड़ों में हुई है।

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, वेलकम टू द जंगल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सोमवार यानी चौथे दिन 8.50 करोड़ के करीब कारोबार किया है। कमाई का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

    Welcome to the Jungle

    वेलकम टू द जंगल ने सबसे ज्यादा कमाई वीकेंड में की। शनिवार और रविवार दोनों ही दिन फिल्म का कारोबार 20 करोड़ के पार था।

    • पहला दिन- 15 करोड़
    • दूसरा दिन- 20 करोड़
    • तीसरा दिन- 24.75 करोड़
    • चौथा दिन- 8.50 करोड़

    वेलकम टू द जंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    पेड प्रिव्यू कलेक्शन को मिलाकर वेलकम टू द जंगल ने अभी तक अपना नेट इंडियन कलेक्शन 72.25 करोड़ के करीब कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन तीन दिनों में 95 करोड़ रुपये था जो सोमवार के कारोबार को मिलाकर 106  करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म बजट वसूलने के करीब पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle के कलेक्शन में आया तगड़ा उछाल, तीसरे दिन हाफ सेंचुरी पार पहुंचा आंकड़ा

    कितना है वेलकम टू द जंगल का बजट?

    रिपोर्ट्स की मानें तो वेलकम टू द जंगल को करीब 125 करोड़ रुपये के खर्च में बनाया गया है। फिल्म की शूटिंग पर करीब 60 करोड़ रुपये का खर्च हुआ था, जबकि स्टार कास्ट पर 35 करोड़ का बजट लगा है। उम्मीद है कि सोमवार को न सही तो मंगलवार को कमाई से मेकर्स अपना बजट वसूल लेंगे।

    फिल्म की स्टार कास्ट

    मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब शिवदसानी, दलेर मेहंदी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle के नए गाने Kyun को तलविंदर ने दी आवाज, दिशा-अक्षय की केमिस्ट्री देख आ जाएगा पसीना

    खबरें और भी