Welcome To The Jungle के नए गाने Kyun को तलविंदर ने दी आवाज, दिशा-अक्षय की केमिस्ट्री देख आ जाएगा पसीना
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'क्यों' रिलीज हो गया है, जिसमें दिशा पाटनी के साथ उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। ...और पढ़ें

अक्षय-दिशा के नए गाने को तलविंदर ने दी आवाज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का जादू एक बार फिर से चल गया है। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त वेलकम टू द जंगल ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई ग्लोबली 100 करोड़ के करीब है। 30 से ज्यादा सितारों से सजी इस फिल्म की कमाई चल रही है और इसी बीच फिल्म का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसमें अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री देखकर आप अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।
रिलीज हुआ फिल्म का नया गाना
अगर आपने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) देखी है, तो आपने देखा होगा कि, सबसे बड़ा सरप्राइज फिल्म के इंटरवल से ठीक पहले देखने को मिलता है। इस दौरान स्क्रीन पर आता है फिल्म का गाना 'क्यों' (Kyun Song), जिसमें अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी दिखती हैं।
यह भी पढ़ें- 'कुछ भी नहीं बदला...', 22 साल बाद Akshay Kumar के साथ काम करने पर Raveena Tandon का रिएक्शन
वही गाना अब रिलीज हुआ है। बड़ी बात यह है कि इस गाने को पंजाबी सिंगर तलविंदर (Talwinder Songs) ने अपनी आवाज दी है। खास बात यह है कि इस गाने में भी उनकी वही पहचान और स्टाइल देखने को मिला है, जिसने उन्हें युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया है। इस गाने में भी तलविंदर का वही अंदाज देखने को मिल रहा है।
छा गई दिशा-अक्षय की केमिस्ट्री
इस गाने की यूएसपी असल में दिशा पाटनी (Disha Patani) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की वो सिजलिंग केमिस्ट्री है, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। गाने में अक्की का स्टाइलिश लुक दिखाई दे रहा है। बड़ी दाढ़ी और कूल लुक में अक्षय काफी धांसू लुक में दिख रहे हैं।
खबरें और भी
-1782734091300.jpeg)
वहीं दिशा अपने बोल्ड अंदाज से पानी में आग लगाती दिख रही हैं। ऊपर से तलविंदर की आवाज ने इसे और ज्यादा आकर्षक बनाया है। इस गाने को लेकर तलविंदर ने बात भी की है।
उन्होंने कहा कि, 'जब मैंने पहली बार इस आइडिया के बारे में सुना, तभी समझ गया था कि यह कोई आम बॉलीवुड गाना नहीं होगा। सबसे बड़ी चुनौती थी कि अपनी संगीत शैली को 'वेलकम' की दुनिया में उसी पहचान के साथ पेश करूं, जिसके लिए लोग मुझे जानते हैं। अक्षय सर के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। उम्मीद है कि दर्शकों को यह सरप्राइज उतना ही पसंद आएगा, जितना हमें इसे बनाते समय आया।'
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त शानदार कमाई कर रही है।