Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को Welcome To The Jungle ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर किया तांडव, 100 करोड़ से बस कुछ कदम दूर

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 08:23 AM (IST)

    26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई Welcome To The Jungle ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार उछाल देखा। यहां देखें फिल्म की कमाई। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

    वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

    HighLights

    1. वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

    2. रविवार को फिल्म ने किया धांसू कलेक्शन 

    3. 26 जून को रिलीज हुई है फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी ड्रामा वेलकम टू द जंगल ने 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। कलेक्शन के हिसाब से फिल्म का पहला हफ्ता अच्छा गुजरा है। संडे को फिल्म ने अच्छी खासी बढ़त दिखाई है। आइए देखते हैं फिल्म का वीकंड कलेक्शन।

    'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

    सैकनिल्क के मुताबिक, Welcome To The Jungle ने पहले दिन बॉ़क्स ऑफिस (Box Office) पर 15.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला। इसके पहले फिल्म ने पेड़ प्रीव्यू में 3.75 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड कमाए और अब संडे को अच्छी खासी बढ़त हासिल करते हुए कॉमेडी ड्रामा ने 24.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Welcome To The Jungle ने मचाया आतंक, शनिवार को अक्षय की फिल्म ने की बंपर कमाई

    इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 76.50 करोड़ रुपये हो गया है।

    jungle (2)

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म ने दुनियाभर में 93.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यानी 3 दिन में ही फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े के पास पहुंच गई है। इसमें 16.70 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन शामिल है।

    वेलकम टू द जंगल डे 3 कलेक्शन- 24.75 करोड़ रुपये

    नेट इंडिया कलेक्शन- 63.75 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 93.20 करोड़ रुपये

    'वेलकम टू द जंगल' के बारे में

    'वेलकम टू द जंगल', अहमद खान (Ahmed Khan) की डायरेक्ट की हुई एक मजेदार और सितारों से भरी बॉलीवुड एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इसकी कहानी एक अमीर बिजनेसमैन के बारे में है, जो ₹2000 करोड़ को ठिकाने लगाने और टैक्स से बचने के लिए जान-बूझकर एक बहुत खराब फिल्म बनाता है। यह अजीबोगरीब सफर तब पूरी तरह से अफरातफरी में बदल जाता है, जब फिल्म की अजीब-सी कास्ट गलती से असल जिंदगी के जंगल में फंस जाती है।

    खबरें और भी

    jungle

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ इस फिल्म की कास्ट में संजय दत्त (Sanjay Dutt), परेश रावल, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव, अनिल कपूर, दिशा पटानी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक जैसे सितारे शामिल हैं। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

    यह भी पढ़ें- 'फिल्म में क्या खास था...' Akshay Kumar ने Saiyaara की सक्सेस को बताया 'किस्मत', भूल गए लीड एक्टर का नाम