विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2026 के छह महीनों में बॉलीवुड ने बॉक्स ऑफिस को किया मालामाल, Dhurandhar 2 के साथ 10 फिल्मों ने छापे करोड़ों

Published: Tue, 30 Jun 2026 10:27 AM (IST)

जनवरी से जून 2026 तक कुल 30 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं और बीते साल के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस की पिछले छह महीने की रिपोर्ट/ फोटो- Instagram

बॉक्स ऑफिस की पिछले छह महीने की रिपोर्ट/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 के जनवरी की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर 'द राजा साब' और 'इक्कीस' जैसी फिल्मों के साथ भले ही स्लो हुई हो, लेकिन इस महीने का अंत सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाकेदार साबित हुआ है। देखते ही देखते 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) इस साल की छमाही खत्म हो गई है और बॉलीवुड  बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बनकर बिल्कुल तैयार है।

जनवरी से लेकर जून 2026 के बीच में कितनी बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं और इन सभी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस ने शुरुआती छह महीने में कितनी कमाई की। नीचे पढ़ें 2026 के छह महीनों की फुल रिपोर्ट।

बीते साल के मुकाबले 2026 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल?

कोविड के बाद से ही बॉलीवुड के हालात थोड़े बिगड़े हुए थे। पिछले 5 साल में फिल्में आई तो हैं, लेकिन उसमें से अधिकतर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। हालांकि, साल 2026 के जनवरी से जून के छह महीने पिछले सभी सालों के मुकाबले बहुत ही बेहतर रहे हैं। कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनेमाघरों में इस शुरुआती छह महीनों में तकरीबन 30 बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं।

जिनमें से फ्रेंचाइजी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया। यही वजह है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल जनवरी से जून तक रिलीज फिल्मों ने कुल 2,352.46 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जबकि 2025 में छमाही की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 1,921.59 करोड़ तक थी।

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की 'किंग' बनी Welcome To The Jungle, मंडे टेस्ट में टॉपर निकली अक्षय कुमार की मूवी

_ - 2026-06-30T102019.944

10 फिल्मों का शुरुआती छह महीनों में चला सिक्का

बॉलीवुड को 2026 में शुरुआती छह महीनों में मालामाल करने वाली मूवीज में सबसे बड़ा हाथ 'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2' फ्रेंचाइजी फिल्मों का है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 1186.32 करोड़ का किया, तो वहीं बॉर्डर 2 ने 362.76 करोड़ रुपए कमाई। इसके अलावा भूत बंगला ने 199.23 करोड़, ओ रोमियो ने 83.35 करोड़ और कॉकटेल 2 ने 83.06 करोड़ तक की कमाई की है।

_ - 2026-06-30T102224.248

इन फिल्मों के अलावा बॉक्स ऑफिस पर 'है जवानी तो इश्क होना है', 'पति-पत्नी और वो दो', 'मर्दानी 3', 'द केरल स्टोरी' और 'वेलकम टू द जंगल' का भी प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। अगर मूवी इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है, तो 2,352.46 का यह 30 फिल्मों का कलेक्शन 2500 तक पहुंचने की काफी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- सोमवार को Welcome To The Jungle ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, अक्षय की फिल्म ने चौथे दिन कर डाला धांसू कलेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।