Welcome To The Jungle ने दुनियाभर में गाड़े कमाई के झंडे, झमाझम हुई नोटों की बारिश
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के 5 दिनों में ही दुनियाभर में शानदार कलेक्शन कर ...और पढ़ें
-1782885824518_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म ने मात्र 5 दिनों में कमाई के शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं।
'वेलकम टू द जंगल' साल 2007 में रिलीज हुई वेलकम (Welcome) फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। वहीं मात्र 5 दिनों में इसने ओरिजिनल 'वेलकम' के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद सिनेमाघरों में ये मजबूती से आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की 'किंग' बनी Welcome To The Jungle, मंडे टेस्ट में टॉपर निकली अक्षय कुमार की मूवी
दुनियाभर में कितना रहा कलेक्शन?
पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने के बाद वेलकम टू द जंगल ने दूसरे और तीसरे दिन शानदार कमाई की। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 20 करोड़ और तीसरे दिन 24.75 करोड़ का कलेक्शन किया।
-1782886172689.jpg)
वहीं पांचवे दिन इसका कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये हुआ। छठवें दिन इसने अभी तक 24 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वेलकम टू द जंगल शानदार कमाई कर रही है। दुनियाभर में इसने 120.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
इस तरह 'वेलकम टू द जंगल' ने ओरिजिनल 'वेलकम' की लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ओरिजिनल 'वेलकम' ने अपनी थिएट्रिकल रिलीज के दौरान दुनिया भर में 117.91 करोड़ रुपये कमाए थे। 2007 में आई इस कॉमेडी फिल्म ने भारत में भी अपनी पूरे रन के दौरान 70.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
-1782886201099.jpg)
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म गैंगस्टर्स, अपराधियों और अजीब किरदारों के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बॉर्डर के पास एक जंगल में एक-दूसरे से टकराते हैं। फिल्म की शूटिंग जैसा दिखने वाला ऑपरेशन जल्द ही अपराध, कन्फ्यूजन और एक्शन से भरपूर अजीबोगरीब घटनाओं के सिलसिले में बदल जाता है। फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिज, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, फरीदा जलाल, श्रेयस तलपड़े और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आए।
