Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को फुल स्पीड से दौड़ी Welcome To The Jungle, छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर लाई पैसों की सुनामी

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 10:04 PM (GMT+05:30)

    'वेलकम टू द जंगल' उम्मीद से ज्यादा बेहतर बिजनेस कर रही है। दुनियाभर के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म बुधवार को हुए भी सॉलिड कलेक्शन कर सभी को हैरान कर द ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल डे 6 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    वेलकम टू द जंगल डे 6 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Welcome To The Jungle Day 6 Collection: अक्षय कुमार कॉमेडी के असली बादशाह है, यह बात एक बार फिर से अभिनेता ने साबित कर दी है। भूत बंगला के बाद उनकी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को अच्छी शुरुआत तो मिली ही, लेकिन वर्किंग डेज पर भी इसकी बुलेट ट्रेन वाली रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है।

    पांच दिनों तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धूम धड़ाका करने वाली 36 सितारों से सजी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म के छठे दिन का अर्ली कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जो काफी इम्प्रेसिव है।

    बुधवार को सिंगल डे पर अक्षय की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन

    आमतौर पर बड़ी से बड़ी फिल्मों का वर्किंग डेज पर बिजनेस काफी गिर जाता है, लेकिन 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) के साथ ऐसा नहीं है। सैकनिल्क डॉट कॉम के अर्ली कलेक्शन के मुताबिक, अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 4.16 करोड़ का सिंगल डे में कलेक्शन किया है। फिल्म की यह कमाई अभी 12 बजे तक और भी ज्यादा हो सकती है।

    छठे दिन की कमाई के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर वेलकम टू द जंगल का नेट कलेक्शन 85.66 करोड़ तक पहुंच चुका है। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस(इंडिया) पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से महज 15 करोड़ दूर है। अगर मूवी के ग्रॉस कलेक्शन पर नजर डाली जाए, तो यह छह दिनों के अंदर 102 करोड़ कमा चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle ने दुनियाभर में गाड़े कमाई के झंडे, झमाझम हुई नोटों की बारिश

    welcome to the jungle dubai schedule cancel

    बजट निकलने के बेहद करीब पहुंची वेलकम टू द जंगल

    ये बात सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के वह सितारे हैं, जो अपनी फिल्मों पर पानी की तरह पैसा नहीं बहाते। ऐसे में कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की मेकिंग और प्रोडक्शन वर्क को मिलाकर उन्होंने मूवी पर कुल 125 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जो अब रिकवर करने के मेकर्स बेहद करीब पहुंच चुके हैं।

    खबरें और भी

    _ - 2026-07-01T215521.160

    मंगलवार तक वेलकम टू द जंगल ने टोटल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ की कमाई कर ली थी। अब मूवी के बुधवार का वर्ल्डवाइड आंकड़ा सुबह सामने आएगा। यह फिल्म बजट निकालने से बस 5 करोड़ दूर है, जिसके बाद यह मूवी प्रॉफिट की तरफ बढ़ जाएगी। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस मूवी में 36 सितारों ने एक साथ काम किया है।

    यह भी पढ़ें- मंगलवार को Welcome To The Jungle पर जमकर हुई धनवर्षा, मालामाल हुए फिल्म के मेकर्स