Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshay Kumar बरसात से लास्ट मिनट हुए बाहर, प्रियंका चोपड़ा के साथ ट्विंकल खन्ना नहीं करने देना चाहती थीं काम

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 06:45 PM (IST)

    Akshay Kumar Priyanka Chopra News अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने पर ट्विंकल खन्ना ने ऐतराज जता दिया था। इसके चलते फिल्म बरसात अक्षय कुम ...और पढ़ें

    Akshay Kumar Priyanka Chopra News: अक्षय कुमार फिल्म कलाकार है।
    Akshay Kumar Priyanka Chopra News: अक्षय कुमार फिल्म कलाकार है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Akshay Kumar Priyanka Chopra News: निर्देशक सुनील दर्शन ने खुलासा किया कि सन 2005 में आई उनकी फिल्म बरसात से अक्षय कुमार ने अंतिम समय में अपना नाम वापस ले लिया था। इसके चलते वह मुश्किल में पड़ गए थे। बरसात फिल्म में बॉबी देओल और प्रियंका चोपड़ा के अलावा बिपाशा बसु की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को पहले अक्षय कुमार करने वाले थे। हालांकि अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना के शक के कारण उन्हें इस फिल्म से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

    ट्विंकल खन्ना नहीं चाहती थी कि अक्षय कुमार प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करें

    ट्विंकल खन्ना नहीं चाहती थी कि अक्षय कुमार प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करें। इसके बाद सुनील दर्शन के पास कोई विकल्प नहीं बचा और उन्होंने इस रोल के लिए बॉबी देओल को चुन लिया। अब सुनील दर्शन ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'कलाकारों को अपनी पर्सनल लाइफ काम में नहीं लानी चाहिए और काम की जगह पर होने वाली चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए। ट्विंकल को परिस्थिति को इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए था, शायद उन्हें गलत जानकारी भी दी गई हो सकती है।' सुनील दर्शन ने यह भी कहा कि अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म बरसात के लिए गाने की शूटिंग कई ली थी और गाना खत्म हो गया था। फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी लेकिन तभी अक्षय कुमार पीछे हट गए।'

    यह भी पढ़ें: Dr Vyjayanthimala Bali को आदित्य विक्रम बिरला पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने अंदाज, एतराज, मुझसे शादी करोगी में काम किया है

    सुनील दर्शन कहते हैं, 'दोनों की केमिस्ट्री गजब की थी। मुझे लगा गाना बहुत अच्छा बना है। इसमें कुछ वल्गर या अश्लील नहीं था। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा वर्ल्ड टूर पर चली गई, जब वह वापस आई। मुझे पता नहीं इसके बाद दोनों के बीच क्या हुआ।' अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म अंदाज, एतराज, मुझसे शादी करोगी और वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम में काम किया है। हालांकि दोनों ने बरसात के वाकये के बाद फिर कभी साथ काम नहीं किया।

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने की तब्बू की प्रशंसा, कहा- 52 की उम्र में भी अकेले बॉलीवुड को बचाने का कर रही हैं काम

    अक्षय कुमार हाल ही में रक्षाबंधन में नजर आए थे

    अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता है। उनकी कई फिल्में रिलीज हुई है। वह हाल ही में रक्षाबंधन में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा चार और एक्ट्रेस की अहम भूमिका थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में समय बिता रही है। उन्हें हाल ही में सरोगेसी के माध्यम से एक बेटी हुई है।

    खबरें और भी