यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dr Vyjayanthimala Bali को आदित्य विक्रम बिरला पुरस्कार से किया गया सम्मानित
Dr Vyjayanthimala Bali Award एक्ट्रेस वैजयंतीमाला बाली को आदित्य विक्रम बिरला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह 86 वर्ष की है। उन्होंने कई फिल्मों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Dr Vyjayanthimala Bali Award: सदाबहार अभिनेत्री डांसर और भूतपूर्व सांसद डॉ वैजयंतीमाला बाली को आदित्य विक्रम बिरला कला शिखर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार संगीत कला केंद्र की ओर से रविवार को दिया गया।
राजश्री बिरला ने डॉक्टर वैजयंतीमाला बाली को यह पुरस्कार दिया है
संगीत कला केंद्र की अध्यक्ष राजश्री बिरला ने डॉक्टर वैजयंतीमाला बाली को यह पुरस्कार दिया है। डॉक्टर वैजयंतीमाला बाली की आयु 86 वर्ष है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कुमार मंगलम बिरला, अनन्या बिरला, आर्यमन बिरला और वासवदत्ता बजाज शामिल हुए। यह वार्षिक पुरस्कार 1996 में देना शुरू किया गया।
यह भी पढ़ें: Ira Khan ने सगाई के बाद ब्वॉयफ्रेंड को किया किस, डांस में भी दोनों हुए थे रोमांटिक, देखें वायरल तस्वीरें
आदित्य विक्रम बिरला पुरस्कार परफॉर्मिंग आर्ट के कलाकारों को दिया जाता है
आदित्य विक्रम बिरला पुरस्कार परफॉर्मिंग आर्ट के कलाकारों को दिया जाता है। वहीं आदित्य विक्रम बिरला कलाकिरण पुरस्कार से डॉ अनवेषा महानता और कलमंगलम आदित्य को भी सम्मानित किया गया। राजश्री बिरला ने अपने पति को याद करते हुए कहा, 'आदित्य विक्रम बिरला का जीवन के प्रति दृष्टिकोण सकारात्मक था। उन्हें संगीत, नृत्य और थिएटर में काफी रुचि थी और वह इनसे जुड़े हुए लोगों की सहायता भी किया करते थे। इस अवसर पर राजेश्वरी बिरला ने डॉक्टर वैजयंतीमाला बाली की ना सिर्फ सराहना की बल्कि उन्होंने उन्हें वर्सेटाइल एक्ट्रेस भी बताया। इस पुरस्कार को पहले गुरु केलु चरण महापात्रा, मृणालिनी साराभाई, पंडित बिरजू महाराज और डॉक्टर कनक रेले को दिया जा चुका है। संगीत कला केंद्र की जूरी में इस बार डॉक्टर कनक रेले, चित्रा विश्वेश्वरन, दर्शना जावरी और जयंत कस्तूरकर जैसे लोग शामिल है। इस अवसर पर माधुरी दीक्षित और अरिजीत सिंह ने लाइव परफॉर्म भी किया।
यह भी पढ़ें: Aindrila Sharma Death: 24 साल की बंगाली एक्ट्रेस को 2 बार पड़ा दिल का दौरा, 20 दिन बाद अस्पताल में हुई मौत
डॉ वैजयंतीमाला बाली अपने जमाने की लोकप्रिय फिल्म एक्ट्रेस रही है
डॉ वैजयंतीमाला बाली अपने जमाने की लोकप्रिय फिल्म एक्ट्रेस रही है। उनका जन्म 13 अगस्त 1936 को हुआ है और वह 86 वर्ष की है। उन्हें कई पुरस्कार दिए गए हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म बहार से डेब्यू किया था, जिसके बाद वह नागिन में भी नजर आई। उन्होंने कई लोग भी फिल्मों में काम किया है। इनमें देवदास भी शामिल है। देवदास में उन्होंने चंद्रमुखी की भूमिका निभाई थी।