Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan ने सगाई के बाद ब्वॉयफ्रेंड को किया किस, डांस में भी दोनों हुए थे रोमांटिक, देखें वायरल तस्वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 03:42 PM (IST)

    Ira Khan Engagement आमिर खान की बेटी आइरा खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ डांस करते हुए ...और पढ़ें

    Ira Khan Engagement: आइरा खान की सगाई हो गई है।
    Ira Khan Engagement: आइरा खान की सगाई हो गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ira Khan Engagement: आमिर खान की बेटी आइरा खान ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई कर ली है। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं। इसमें उन्हें ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्हें सगाई के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड को किस करते हुए भी देखा जा सकता है। इसके पहले आइरा खान ने नूपुर शिखरे के साथ सगाई की घोषणा सितंबर में कर दी थी। अब उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में इसे अमलीजामा पहना दिया है। 

    आइरा खान ने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ शुक्रवार को सगाई की

    आइरा खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ शुक्रवार को सगाई की। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आइरा के परिवार से आमिर खान रीना दत्ता, किरन राव, इमरान खान, निखत खान और मंसूर खान जैसे लोग सगाई में पहुंचे थे। वहीं कलाकारों की अगर बात की जाए तो विजय वर्मा, फातिमा सना शेख, आशुतोष गोवारिकर, गुलशन देवैया और अक्षरा हसन जैसे कलाकार भी इस सगाई में मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: Aindrila Sharma Death: 24 साल की बंगाली एक्ट्रेस को 2 बार पड़ा दिल का दौरा, 20 दिन बाद अस्पताल में हुई मौत

    आइरा खान और नूपुर शिखरे को सगाई के बाद किस करते हुए देखा जा सकता है

    अब आइरा खान और नूपुर शिखरे की सगाई की बात की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। आइरा खान ने इस अवसर पर ऑफ सोल्जर रेड कलर का गाउन पहन रखा था। वहीं नूपुर शिखरे ने काला सूट पहन रखा था। दोनों की सगाई का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रिंग सेरेमनी के बाद दोनों को एक-दूसरे को किस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं दोनों साथ रोमांटिक डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को मुस्कान जाफरी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसे आइरा खान ने दोबारा से भी शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें: Shark Tank Season 2: अमन गुप्ता और नमिता थापर BTS वीडियो में गरबा करती आई नजर, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

    नूपुर शिखरे ने आइरा खान को इटली में प्रपोज किया था

    नूपुर शिखरे ने आइरा खान को इटली में प्रपोज किया था। वे एक साइकिलिंग कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल की वीडियो भी शेयर की थी। आइरा खान ने नूपुर शिखरे के साथ अपने रिश्ते को फरवरी 2021 में सार्वजनिक कर दिया था। तबसे दोनों इंस्टाग्राम पर अपनी लवी-डवी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे। आइरा खान प्ले निर्देशक हैं। उन्होंने युवराज सिंह की पत्नी हेजल किच के साथ एक प्ले का भी निर्देशन किया है।

     

    खबरें और भी