विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Batwara 1947 X Review: सनी देओल की बेस्ट परफॉर्मेंस, शबाना आजमी फिल्म की जान; दर्शकों ने बताया कैसी लगी पीरियड ड्रामा?

Updated: Fri, 14 Aug 2026 12:43 PM (IST)

Sunny Deol की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और अब दर्शकों ने X पर फिल्म को लेकर अपनी राय भी शेयर कर दी है।

बंटवारा 1947 पर दर्शकों ने दी अपनी राय

बंटवारा 1947 पर दर्शकों ने दी अपनी राय

HighLights

  1. बंटवारा 1947 पर दर्शकों ने दी अपनी राय

  2. एक्स पर शेयर किए फिल्म को लेकर रिव्यू

  3. 14 अगस्त को फिल्म ने दी सिनेमाघरों में दस्तक 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बंटवारा 1947' आज, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म को देखकर दर्शकों ने X पर अपनी राय भी शेयर कर दी है। आइए देखते हैं एक्स पर इसे कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म की इमोशनल कहानी, किरदारों और एक्टिंग की तारीफ की गई है, और कई दर्शकों ने सिकंदर के रोल में सनी देओल (Sunny Deol) के काम को खास तौर पर सराहा है।

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 X Review: 19 साल पुराना दर्द लेकर लौटा 'शिवम पंडित', उम्मीद पर उतरी खरी? ऑडियंस ने बताया फैसला

शबाना आजमी ने किया सरप्राइज

कई दर्शकों ने 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) को परिवार के साथ देखने लायक एक इमोशनल फ़िल्म बताया है। एक दर्शक ने इसे पूरी तरह से फैमिली मूवी कहा और माता-पिता को थिएटर ले जाने की सलाह दी। यूजर ने शबाना आजमी (Shabana Azmi) के किरदार की भी तारीफ की और कहा कि यह फिल्म खासकर महिलाओं को पसंद आ सकती है।

फिल्म को लेकर एक्स पर दर्शकों के रिएक्शन

एक्स पर फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सनी देओल के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस, मैंने कुछ और उम्मीद की थी लेकिन इस फिल्म ने मेरी राय ही बदल दी। इसे देखने के बाद मुझे समझ आया कि ये असल में कितनी अलग और पावरफुल है'।

एक ने कमेंट किया, 'आजादी ने देश को उसका भविष्य दिया, लेकिन बंटवारे ने अनगिनत घर और बचपन छीन लिए। बंटवारा 1947 गर्व और शोक, दोनों के लिए जगह बनाती है'।

 

एक यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे यह बात अच्छी लगी कि Batwara1947 ने मुझे इमोशनल करने से पहले असहज महसूस कराया। फिल्म के पहले हिस्से में सिकंदर और हमीदा ने जो फैसले लिए, उनसे मुझे झुंझलाहट हुई। किसी को भी नैतिक रूप से एकदम सही नहीं दिखाया गया है। लेकिन जैसे-जैसे उनके डर, विस्थापन और असुरक्षा की वजहें समझ आने लगती हैं, आप उन्हें अलग नजरिए से देखने लगते हैं। अच्छे किरदारों को लिखने का यही तो कमाल है'।


एक यूजर ने लिखा, 'अगर आप सनी देओल के फैन हैं.. तो यह फिल्म जरूर देखें और अगर आपको भाईचारे और एकता वाली कहानी पसंद है, तो आपको यह और भी ज्यादा अच्छी लगेगी। वरना, आप इसे छोड़ सकते हैं।


इसमें हमें सनी पाजी का एक इमोशनल पहलू भी देखने को मिलता है, जो मुझे बहुत पसंद आया। लेकिन इस फिल्म की असली जान शबाना आजमी हैं.. उनका काम कमाल का है। बड़े पर्दे पर प्रीति जिंटा को दोबारा देखना भी अच्छा लगा और करण देओल ने भी अच्छा काम किया है। कुल मिलाकर.. Batwara1947 जरूर देखने लायक फिल्म है'।

 

एक ने कमेंट किया, 'अभी-अभी Batwara1947 देखी और सच कहूं तो भाई, मैं अभी भी सदमे में हूं। हमें लगता था कि Gadar उनकी सबसे बेहतरीन फिल्म थी, लेकिन SunnyDeol की यह जबरदस्त वापसी है! स्क्रीन पर उनका दबदबा देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। क्या जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस है, खासकर दूसरे हाफ में जब वह कहते हैं, 'नफरत सरहदें बदल सकती है, इंसानियत नहीं'। थिएटर में धूम मचा देने वाली, एकदम जबरदस्त मास्टरक्लास परफॉर्मेंस'।

'बंटवारा 1947' के बारे में

1947 के बंटवारे के समय लाहौर पर आधारित 'बंटवारा 1947' उस उथल-पुथल के असर को दिखाती है, जो डर, विस्थापन और अनिश्चितता के दौर में फंसे आम लोगों की जिंदगी पर पड़ा। सनी देओल ने सिकंदर का और शबाना आजमी ने माई का किरदार निभाया है। फिल्म में प्रीति जिंटा ने हमीदा की भूमिका निभाई है।

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

यह भी पढ़ें- Friday Releases: बंटवारा 1947 से लेकर आखिरी सवाल तक, थिएटर्स-OTT पर शुक्रवार को रिलीज होंगी 7 सीरीज-फिल्में