विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Friday Releases: बंटवारा 1947 से लेकर आखिरी सवाल तक, थिएटर्स-OTT पर शुक्रवार को रिलीज होंगी 7 सीरीज-फिल्में

Updated: Thu, 13 Aug 2026 03:25 PM (IST)

अगस्त का दूसरा शुक्रवार सिनेप्रेमियो के लिए काफी मंनोरंजक होने वाला है, क्योंकि सिनेमाघरों से लेकर OTT प्लेटफॉर्म तक पर कुल 7 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।

फ्राइडे को रिलीज होने वाली फिल्मों-सीरीज की लिस्ट/ फोटो- Jagran Graphics

फ्राइडे को रिलीज होने वाली फिल्मों-सीरीज की लिस्ट/ फोटो- Jagran Graphics

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सप्ताह में फ्राइडे के दिन का इंतजार लोगों को बड़ी ही बेसब्री के साथ रहता है। हर हफ्ते थिएटर्स से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पर क्या नया आने वाला है, ये अपडेट हम आपको पहले ही दे देते हैं, ताकि वीकेंड को बोरियत से बचाया जा सके।

हम अगस्त के दूसरे फ्राइडे की तरफ बढ़ रहे हैं, ऐसे में हम आपको उन सीरीज और शानदार रिलीज के बारे में बताने वाले हैं, जो ओटीटी से लेकर थिएटर्स तक में धमाल मचाने आ रही हैं। तो चलिए फटाफट से देख लेते हैं 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्मों सीरीज की पूरी लिस्ट।

भारत भाग्य विधाता ( Bharat Bhhagya Viddhaata)

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता इस साल 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 26/11 मुंबई टेरर अटैक की पृष्ठभूमि पर बनी मेडिकल ड्रामा मूवी में कामा एंड अल्बलेस अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों स्टाफ के साहस पर प्रकाश डालता है।

रिलीज डेट - 14 अगस्त
प्लेटफॉर्म- ZEE5
जॉनर- थ्रिलर एंड ड्रामा

बंटवारा 1947 (Batwara 1947)

सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म बंटवारा की रिलीज का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मूवी में सनी के अलावा शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान राजकुमार संतोषी ने संभाली है, जो इससे पहले सनी देओल के साथ दामिनी और घातक जैसी फिल्में कर चुकी है।

रिलीज डेट- 14 अगस्त
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- एक्शन ड्रामा

डोंट से गुडलक (Don't Say Good Luck)

डोंट से गुडलक की कहानी सोफी की है, जो एक 15 साल की लड़की है और थिएटर में काम करती है। फाइनली उसे उसका बड़ा ब्रेक मिलता है और स्कूल के म्यूजिकल ड्रामा में वह लीड रोल निभाती है। हालांकि, उसकी यह खुशी काफी छोटी होती है, क्योंकि उसे यह पता चलता है कि उसकी मां का कैंसर लौट आया है, जिसके बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है।

रिलीज डेट- 14 अगस्त
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- टीनेज ड्रामा

कॉकटेल 2 (Cocktail 2)

कॉकटेल 2 होमी अदजानिया की साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रशमिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की थी। कहानी एक कपल की है, जहां लड़की अपनी दोस्त को लड़के की लॉयल्टी चेक करने के लिए उसकी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए कहती है।

रिलीज डेट- 14 अगस्त
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- रॉम-कॉम

आवारापन 2 ( Awarapan 2)

2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की कल्ट क्लासिक फिल्म आवारापन 19 साल बाद सीक्वल के साथ लौट रही है, जिसमें एक बार फिर से लव रोमांस के साथ-साथ ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म में इमरान एक बार फिर से शिवम पंडित बनकर लौट रहे हैं, जो इलीगल काम करता है।

रिलीज डेट- 14 अगस्त
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर-रोमांटिक एक्शन थ्रिलर

आखिरी सवाल (Aakhari Sawal)

संजय दत्त स्टारर सबसे विवादित फिल्मों में से एक आखिरी सवाल सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। मूवी में संजय दत्त प्रोफेसर गोपाल नंदकरनी का किरदार निभा रहें हैं। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में नामाशी चक्रवर्ती भी है।

रिलीज डेट- 14 अगस्त
प्लेटफॉर्म- लायंसगेट प्ले (Lionsgate Play)
जॉनर- कोर्टरूम ड्रामा

उमथेथो (Umthetho)

मबाली डलामिनी यह जानकर शॉक्ड रह जाती है कि उसका भाई जिंदा है, क्योंकि उसे यह पता होता है कि उसके भाई की मौत काफी समय पहले ही हो गई है। इतना ही नहीं उसे ये भी पता चलता है कि उसका भाई एक हिंसक जेल गिरोह चला रहा है। एक तरफ मबाली डलामिनी का छोटा भाई खतरनाक गिरोह में फंस जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले को वह अपने हाथों में ले लेती है।

रिलीज डेट- 14 अगस्त
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- क्राइम ड्रामा

यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को होगी मनोरंजन की बारिश , थिएटर्स- OTT पर 10 सीरीज-फिल्में करेंगी जबरदस्त धमाका

यह भी पढ़ें- Friday Releases: सावन के महीने में OTT-थिएटर्स में लगेगा मनोरंजन का मेला, इन 8 सीरीज-फिल्मों से बोरियत होगी दूर