Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Releases: शुक्रवार को होगी मनोरंजन की बारिश , थिएटर्स- OTT पर 10 सीरीज-फिल्में करेंगी जबरदस्त धमाका

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 12:44 AM (GMT+05:30)

    शुक्रवार का दिन फैंस के लिए बेहद ही खास होने वाला है, क्योंकि 7 अगस्त को सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पर फिल्मों और सीरीज के बाढ़ आने वाली है ...और पढ़ें

    फ्राइडे लेटेस्ट रिलीज लिस्ट/ फोटो- Instagram

    फ्राइडे लेटेस्ट रिलीज लिस्ट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त के महीने का पहला शुक्रवार दर्शकों के लिए बेहद मनोरंजक होने वाला है,क्योंकि 7 अगस्त को सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पर कई नई सीरीज और फिल्में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार हैं। तो चलिए देर किस बात की है, बिना देर किए देख लेते हैं इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों-सीरीज की पूरी लिस्ट।

    आर स्टिकी लव (Our Sticky Love)

    रोमांटिक कॉमेडी के-ड्रामा सीरीज 'आर स्टिकी लव' की कहानी गो यून-से के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक महत्वकांक्षी ˈप्रॉसिक्‍यूटर है, जो एक क्रिमिनल ऑर्गेनाइजेशन के बारे में तहकीकात के दौरान अपनी याददाश्त खो बैठती है। उसका पीछा करने वाले लोगों से उसकी रक्षा करने के लिए पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन जांग ताए-हा उसका झूठा ब्वॉयफ्रेंड होने का नाटक करता है।

    रिलीज डेट- 7 अगस्त
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- रोमांटिक कॉमेडी

    ऑपरेशन सफेद सागर: द हाइएस्ट फोर्स मिशन (Operation Safed Sagar: The Highest Air Force Mission)

    1999 की कारगिल युद्ध पर बेस्ड 'ऑपरेशन सफेद सागर: द हाइएस्ट फोर्स मिशन' भारतीय वायुसेना के साहसी हवाई अभियान को देश के युवा फाइटर पाइलट्स के उस समय को दर्शाता है, जब दुश्मन की सीमाओं के पार बेहद कठिन परिस्थितियों में एक खतरनाक मिशन को अंजाम देते हैं।

    रिलीज डेट- 7 अगस्त
    प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- वॉर ड्रामा

    द लास्ट हाउस (The Last House)

    यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक परिवार के चार सदस्यों के ईद-गिर्द घूमती है, जो एक सुबह उठकर अपने ही घर में ट्रैप हो जाते हैं। उनके पास बचने का कोई रास्ता नहीं है और धीरे-धीरे उनका खाना भी खत्म हो रहा है। वह खुद को कैसे इस ट्रैप से बाहर निकालेंगे, यही फिल्म की कहानी है।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 7 अगस्त
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- हॉरर थ्रिलर

    द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी (The Super Mario Galaxy Movie)

    द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी एक बार फिर से मारियो, लुइगी और उनके दोस्तों को एक और रोमांचक साहसिक यात्रा पर ले जाएगी। इस बार उन्हें अपने पिता को छुड़ाने और राजकुमारी रोजलीना को किडनैप करने वाले बॉसर जूनियर को पकड़ने के लिए गैलेक्सी पार करनी होगी।

    रिलीज डेट- 7 अगस्त
    प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार
    जॉनर- एनिमेटेड

    लेनिन (Lenin)

    तीन दशक पूर्व की कहानी बताती यह तमिल एक्शन पैक्ड फिल्म लेनिन के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अनाथ है, लेकिन उसे गांव की सबसे शक्तिशाली महिला पालती है। महाभारत से इंस्पायर यह फिल्म न्याय की तलाश में गांव की भ्रष्ट सत्ता का सामना करने और पुराने हिसाब-किताब चुकता करने के लिए वापिस लौटे आदमी की कहानी को दर्शाती है।

    रिलीज डेट- 7 अगस्त
    प्लेटफॉर्म- ZEE5
    जॉनर- एक्शन

    तुम्बाडची मंजुला ( Tumbadchi Manjula)

    कन्नड़ की साल 2025 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'सु फ्रॉम सो' का मराठी रूपांतरण 'तुम्बाडची मंजुला' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी केशव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक झूठा नाटक करता है कि उस पर भूत आ गया है, लेकिन ये जल्द ही एक अजीबो-गरीब स्थिति में बदल जाता है। इससे भ्रम की लहर फैल जाती है।

    रिलीज डेट- 7 अगस्त
    प्लेटफॉर्म- ZEE5
    जॉनर- हॉरर कॉमेडी

    डेथ इंक सीजन 4 ( Death Inc. Season 4)

    यह डेथ इंक का आखिरी और चौथा सीजन है, जिसमें टोरेग्रोसा फ्यूनरल होम के लिए चल रही लड़ाई को एक निर्णायक मोड़ पर ले आता है। इसमें सत्ता के लिए भयंकर संघर्ष, कार्यस्थल पर प्रतिद्वंद्विता और पारिवारिक झगड़े देखने को मिलेंगे।

    रिलीज डेट- 7 अगस्त
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- सिट्कॉम कॉमेडी सीरीज

    मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga)

    दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शर्वरी वाघ स्टारर फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक बिजनेस करने वाली ये फिल्म अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है।

    रिलीज डेट- 7 अगस्त
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
    जॉनर- रोमांटिक

    ओह माय डॉग (Oh My Dog)

    मिर्जापुर: द मूवी में 'कालीन भैया' को देखने में भले ही अभी समय हो, लेकिन उससे पहले पंकज त्रिपाठी फिल्म 'ओह माय डॉग' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे रहे हैं। इस फिल्म की कहानी के असली हीरो डॉग्स हैं। 'ओह माय गॉड' के निर्देशक अमित राय ने फिल्म का निर्देशन किया है।

    रिलीज डेट- 7 अगस्त
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
    जॉनर- इमोशनल थ्रिलर

    जी डी एन

    पर्दे पर कई अलग-अलग किरदार निभा चुके आर माधवन अब जीडी नायडू की भूमिका अदा करते हुए दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ प्रियामणि, जयराम जैसे स्टार्स अहम भूमिका में हैं। यह जी डी नायडू की बायोपिक है, जिन्हें 'भारत का एडिसन' भी कहा जाता था।

    रिलीज डेट- 7 अगस्त
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
    जॉनर- बायोपिक

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: सावन के महीने में OTT-थिएटर्स में लगेगा मनोरंजन का मेला, इन 8 सीरीज-फिल्मों से बोरियत होगी दूर

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: 24 जुलाई को OTT-थिएटर्स में लगेगा मनोरंजन का मेला, 9 सीरीज-फिल्में वीकेंड बोरियत भगाएंगी दूर