Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 देखने से पहले जान लें 1997 की 'बॉर्डर' की कहानी, क्या दोनों फिल्मों में है कोई कनेक्शन?

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 10:40 PM (GMT+05:30)

    सनी देओल की 'बॉर्डर 2' रिलीज हो चुकी है, जिससे फैंस के मन में 1997 की 'बॉर्डर' से इसके कनेक्शन को लेकर सवाल हैं। पहली फिल्म 1971 के लोंगेवाला युद्ध पर ...और पढ़ें

    28 साल पहले आई बॉर्डर से कैसे कनेक्टेड है 'बॉर्डर 2'/ फोटो- Instagram

    28 साल पहले आई बॉर्डर से कैसे कनेक्टेड है 'बॉर्डर 2'/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में आ चुकी है। इस फिल्म में वह लेफ्टिनेंट कर्नल 'फतेह सिंह कलेर' का किरदार निभा रहे हैं। बॉर्डर के दोनों पार्ट्स में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, ऐसे में कई सवाल फैंस के मन में उठ रहे हैं।

    सबसे पहला सवाल जो लोग जानना चाहते है कि ये फिल्म जेपी दत्ता की 1997 में रिलीज बॉर्डर का सीक्वल है या नहीं? दूसरा दोनों की कहानी कनेक्टेड है या फिर अलग-अलग। तो चलिए आपको बताते हैं कि 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर की कहानी क्या थी और कैसे बॉर्डर 2 का पहले पार्ट से कनेक्शन है।

    120 बहादुरों ने दुश्मनों के छुड़ाए थे छक्के

    बॉर्डर की कहानी 1971 में राजस्थान के लोंगेवाला में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित है। जहां 55 साल पहले पाकिस्तान ने आधी रात को दबे पांव 2 से 3 हजार सैनिकों के साथ लोंगेवाला में मौजूद भारतीय सेना पर हमला कर दिया था। पाकिस्तान के 2 से 3 हजार सैनिक जब इंडिया में अपने 40 टैंकों के साथ घुसे, उस समय लोंगेवाला में सिर्फ 120 भारतीय सैनिक थे। पंजाब रेजिमेंट के 23वीं बटालियन के मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी उस समय लोंगेवाला में उनका नेतृत्व कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 2: दो ही दिन में हुई 'बॉर्डर 2' की हाफ सेंचुरी, कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

    हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ इस युद्ध में आर्मी ने वायु सेना से मदद के लिए संपर्क किया, लेकिन उस समय इस्तेमाल होने वाले 'हॉकर हंटर' विमान रात में उड़ान नहीं भर सकते थे, इसलिए सुबह होने तक का इंतजार किया गया। जिसकी वजह से पूरी रात लोंगेवाला बॉर्डर पर मौजूद 120 आर्मी के जवानों ने पाकिस्तान के खिलाफ हिम्मत से लड़ाई लड़ी और सुबह वायु सेना का साथ मिलते ही उन्होंने पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ दिया। इस लड़ाई में हमारे कई जवान शहीद हो गए थे।

    खबरें और भी

    BORDER

    कैसे पहले पार्ट से कनेक्टेड है बॉर्डर 2 की कहानी?

    फिल्म बॉर्डर जहां लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी, वहीं सनी देओल की बॉर्डर 2 में पाकिस्तान के ऑपरेशन 'चंगेज खान' के बारे में दिखाया गया है, जिसने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत की थी।

    क्या था ऑपरेशन चंगेज खान?

    3 दिसंबर 1971 में पाकिस्तान ने 'चंगेज खान' के नाम से ये ऑपरेशन शुरू किया था, जिसका मकसद हमारी वायु सेना को कमजोर करना और आसमान पर नियंत्रण करना था। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान ने कई भारतीय हवाईअड्डो और रडार स्टेशनों पर अचानक हमला कर दिया था। इस हमले में अमृतसर, पठानकोट, अंबाला और जोधपुर सहित कुल 11 भारतीय ठिकानों को निशाना बनाया था।

    यह भी पढ़ें- Border 2 ने विदेशों में पहले ही दिन गाड़े सफलता के झंडे, धांसू कमाई के साथ 'धुरंधर' पर ग्रहण लगाने की तैयारी?