Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 ने विदेशों में पहले ही दिन गाड़े सफलता के झंडे, धांसू कमाई के साथ 'धुरंधर' पर ग्रहण लगाने की तैयारी?

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 06:00 PM (IST)

    Border 2 Worldwide Collection: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज के साथ ही न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि वर्ल्डवाइड भी धाक जमा ली है। घरेलू बॉक ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे वन/ फोटो- Instagram

    बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे वन/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल-वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का बॉर्डर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो रिकॉर्ड तोड़ा ही था, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी वॉर ड्रामा फिल्म ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म को नहीं बख्शा है।

    बॉर्डर 2 का ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन धुरंधर से बहुत ही ज्यादा हुआ है। पहले दिन 'बॉर्डर 2' ने विदेशों में सफलता का परचम लहराते हुए कितने करोड़ की कमाई की है, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    बॉर्डर 2 ने पहले दिन कर ली इतने करोड़ की कमाई?

    बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी हुई थी। इस फिल्म ने टिकट बिक्री से 12 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन एडवांस बुकिंग में ही कर लिया था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ने पहले शुक्रवार को 32 करोड़ तक कमाए थे। बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ से ओपनिंग ली है, उसके फर्स्ट डे आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- पैसों की तंगी की वजह से Border नहीं देख पाए थे Diljit Dosanjh, बोले- मेरे परिवार के हालात…

    सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' ने दुनियाभर में पहले दिन 43.5 करोड़ का कलेक्शन करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस फिल्म ने ओपनिंग कलेक्शन से 'धुरंधर' का पहले दिन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, क्योंकि रणवीर सिंह की मूवी ने फर्स्ट शुक्रवार को सिर्फ 32 करोड़ रुपए दुनियाभर में कमाए थे।

    WhatsApp Image 2026-01-23 at 3.17.11 PM

    विदेशों में बॉर्डर 2 को मिली है अच्छी शुरुआत

    वर्ल्डवाइड 43.5 करोड़ से ओपनिंग करने वाली 'बॉर्डर 2' पाकिस्तान के साथ-साथ सभी गल्फ कंट्रीज में भी बैन कर दिया गया है। हालांकि, इसके बावजूद ये फिल्म विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ने में सफल रही है। ओवरसीज मार्केट में इस मूवी ने 7.5 करोड़ रुपए कमाए हैं।

    खबरें और भी

    border 2 x review

    बॉर्डर 2 की कहानी 1971 में इंडिया और पाकिस्तान के बीच छिड़ी वॉर पर आधारित है। हालांकि, इस बार मेकर्स ने सिर्फ इसमें वॉर नहीं दिखाई है, बल्कि हमारे फौजियों की निजी जिंदगी के उन पहलूओं को भी दर्शाया है, जिससे हम सब पूरी तरह से वाकिफ नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें- Border 2 ही नहीं, इन 7 कल्ट क्लासिक वॉर ड्रामा को देख भीग जाएंगी पलकें, OTT प्लेटफॉर्म्स पर करें एन्जॉय